ऑनलाइन कसीनो: यहां के यूनिपोलो पर विशेष ऑफर का लालच देकर किया जा रहा प्रचार

खबर शेयर करें -

कसीनो के दीवानों को लुभाने के लिए गोवा के बिग्गेस्ट ऑनलाइन खुले एक कैसिनो का प्रचार रुद्रपुर में किया जा रहा है आपको बता दे कि रुद्रपुर में यह प्रचार इसलिए किया जा रहा है क्योंकि नेपाल बॉर्डर पर हुई सख्ती के बाद रुद्रपुर से गोवा जाने वाले व्यापारी और कारोबारी की संख्या वहां के कसीनो में बड़ी है। जिसके चलते रुद्रपुर के यूनिपोलो पर इन दिनों गोवा के ऑनलाइन कसीनो का विशेष ऑफर के साथ प्रचार दिखाई दे रहा है।

यूनीपोल पर लगे ऑनलाइन कसीनो के होर्डिंग का विरोध खुद शहर के कुछ युवाओं ने किया है। जिनका कहना है कि उनके कई दोस्तों का घर इस तरह के कसीनो ने बर्बाद कर दिया, आखिरकार इस तरह के लालच दिखाकर ऑनलाइन जुआ खिला कर पैसा कमाने का प्रचार वाला फ्लेक्स होर्डिंग लगाकर सरकार या जिला प्रशासन युवाओं को किस और धकेलना चाहती है।

यह भी पढ़ें -  जानिए कौन है भुवन कापड़ी ,जिसने धामी को हराया

युवाओं के द्वारा प्रशासन से यह मांग की गई है कि वह जल्द से जल्द इस तरह के युवाओं को गुमराह करने वाले फ्लेक्स होर्डिंग्स को तत्काल हटवा दें अन्यथा वह खुद ही इस तरह के होर्डिंग्स को हटाने को बाध्य होंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999