लालकुआं रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन से कट कर युवक की दर्दनाक मौत, शव की शिनाख्त के प्रयास शुरू

खबर शेयर करें -

लालकुआं। नगर में आज दिल को दहला देने वाली घटना घटित हो गई, यहां काशीपुर को जाने वाली रेल लाइन में वार्ड नंबर 6 के समीप ट्रेन से कटकर अज्ञात युवक की मौत हो गई, ट्रेन की टक्कर लगने के बाद युवक का शव पटरी पर पूरी तरह क्षत-विक्षत हो गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मृतक की आंते एवं शरीर के अंग भी दूर-दूर तक बिखर गए।जीआरपी चौकी लालकुआं के प्रभारी उपनिरीक्षक त्रिभुवन जोशी को आज प्रातः 6 बजे सूचना मिली कि रेलवे स्टेशन से कुछ ही दूरी पर वार्ड नंबर 6 एवं अवंतिका कुंज देवी मंदिर फ्लाईओवर से कुछ पहले एक शव रेल पटरी के बीच में पड़ा हुआ है, जीआरपी के जवान मौके पर पहुंचे और उन्होंने छानबीन शुरू कर दी। उपनिरीक्षक त्रिभुवन जोशी ने बताया कि पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने के प्रयास किये, परंतु उसके बारे में कोई भी जानकारी नहीं दे सका, मृतक की उम्र 30 वर्ष के आसपास बताई जा रही है, जीआरपी पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए हल्द्वानी भेज दिया है। बताया जा रहा है कि उक्त युवक प्रातः 4 बजे लालकुआं से आनंद विहार को जाने वाली रेलगाड़ी की चपेट में आया होगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  नैनीताल-रानीखेत मार्ग पर युवक रहस्यमय तरीके से लापता, खाई में मिली स्कूटी… जंगलों में सर्च ऑपरेशन जारी
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999