पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक, 400 से ज्यादा लोगों की मौत, 250 घायल Pakistan Airstrike

खबर शेयर करें -

pakistan-airstrike-afghanistan-in-kabul Pakistan-Afghanistan War

Pakistan Airstrike Afghanistan: भारत के दोनों पड़ोसी देश में तनाव चल रहा है। पाकिस्तान ने एक बार फिर अफगानिस्तान पर हमला( Pakistan Afghanistan War) किया है। पाक द्वारा बीते दिन 16 मार्च को एयरस्ट्राइक की गई। जिसके चलते अफगानिस्तान में 400 लोगों से ज्यादा की जान चली गई। तो वहीं 250 लोग अभी भी घायल बताए जा रहे हैं। स्थानीय मीडिया टोले न्यूज के मुताबिक पाकिस्तान के हवाई हमले काबुल के एक अस्पताल में किए गए। जहां आम लोग और मरीज थे।

Afghanistan

Pakistan Airstrike Afghanistan: पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक, 400 से ज्यादा की मौत, 250 घायल

दरअसल ये कथित हमला अफगान अधिकारियों के बयान के कुछ ही घंटे बाद किया गया। अफगान अधिकारियों ने बयान में कहा था कि दोनों पक्षों के बीच साझा सीमा पर गोलीबारी हुई। जिसमें अफगान के चार लोग की जान गई थी। ये लड़ाई दोनों देशों के बीच सालों में सबसे घातक लड़ाई है। जो कि दो हफ्तों से चल रही है।

यह भी पढ़ें -  रामनगर में आज सुबह गैस सिलेंडर की लीकेज ठीक करने के दौरान अचानक लगी आग, तीन लोग झुलसे

नशा मुक्ति केंद्र पर किया गया हमला

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, पाकिस्तान की सेना ने काबुल (Kabul) के एक नशा मुक्ति केंद्र पर हमला किया था। इस हमले में भी काफी नुकसान हुआ था।

Afghanistan

तालिबान ने की हमले की निंदा

तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्ला मुजाहिद ने कहा कि पाक की सेना ने अफगानिस्तान के हवाई इलाके का उल्लघन किया। पाकिस्तान ने काबुल के नशा मुक्ति अस्पताल को निशाना बनाया। जिससे वहां पर मौजूद लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। तो वहीं कई लोग घायल भी हुए हैं। उन्होंने कहा कि इसकी वो कड़ी निंद करते हैं।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999