उधम सिंह नगर में LPG गैस की किल्लत पर बवाल, महिलाओं ने लगाया जाम

खबर शेयर करें -

twitter sharing button

LPG killat

उधम सिंह नगर के गदरपुर से इस वक्त बड़ी खबर सामने आई है, जहां घरेलू गैस सिलेंडर की किल्लत ने लोगों का गुस्सा सड़कों पर ला दिया। हालात ऐसे बन गए कि महिलाओं को आधी रात के बाद ही गैस के लिए लाइन में लगना पड़ा, लेकिन सुबह तक भी सिलेंडर नहीं मिलने पर उनका आक्रोश फूट पड़ा।

देर रात से ही सिलेंडर लेने के लिए लाइन में लगी महिलाएं

बताया जा रहा है कि कई महिलाएं रात करीब 3 बजे से ही लाइन में खड़ी थीं, लेकिन सप्लाई शुरू न होने से लोगों का धैर्य जवाब दे गया। इसके बाद गुस्साई महिलाओं ने सड़क पर जाम लगा दिया और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। देखते ही देखते स्थिति तनावपूर्ण हो गई और यातायात भी प्रभावित हुआ।

यह भी पढ़ें -  सीएम ने अयोध्या के साथ ही इन शहरों के लिए शुरू हुई हवाई सेवा का किया शुभारंभ

पुलिस को संभालना पड़ा मोर्चा

सूचना मिलते ही दिनेशपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को संभालने की कोशिश की। पुलिस ने जल्द गैस सप्लाई बहाल कराने के आश्वासन के बाद ही जाम खुल सका। इस बीच गदरपुर के पूर्व विधायक प्रेमानंद महाजन ने भी मामले को लेकर सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

गैस की कालाबाजारी के लगाए आरोप

प्रेमानंद महाजन ने कहा कि क्षेत्र में गैस की कालाबाजारी हो रही है, जिसके कारण आम लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर जल्द स्थिति नहीं सुधरी तो इसका असर अन्य जरूरी वस्तुओं की कीमतों पर भी पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री के निर्देश पर श्री बदरीनाथ धाम में दान-चढ़ावे से संबंधित शिकायतों की जांच हेतु उच्चस्तरीय समिति गठित

स्थानीय उपभोक्ताओं ने दी प्रदर्शन की चेतावनी

वहीं स्थानीय उपभोक्ताओं ने साफ कहा है कि अगर जल्द गैस की सप्लाई सामान्य नहीं हुई, तो दिनेशपुर चौराहे पर फिर से बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा। फिलहाल गदरपुर में हालात शांत हैं, लेकिन लोगों में नाराजगी अभी भी बनी हुई है। अब सबकी नजर प्रशासन पर टिकी है कि वह इस समस्या का समाधान कब तक निकाल पाता है।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999