Nora Fatehi के अश्लील गाने ‘सरके चुनर’ पर बढ़ा बवाल, यूट्यूब से हुआ डिलीट

खबर शेयर करें -

बादशाह के गाने के बाद अब नोरा फतेही(Nora Fatehi) के गाने पर जनता भड़क उठी है। उनके हालिया रिलीज गाने ‘सरके चुनर तेरी’ (song sarke chunar) पर अश्लीलता का आरोप लग रहा है। जिसके चलते गाने को काफी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। बता दें कि ये फिल्म ‘केडी द डेविल’ (kd the devil) का एक गाना है। गाने के बोल अश्लील बताए जा रहे हैं। अब इसी को लेकर सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को दिल्ली हाई कोर्ट के वकील विनीत जिंदल ने शिकायत भेजी है।

दरअसल दिल्ली हाई कोर्ट के वकील विनीत जिंदल ने अपनी लिखित शिकायत में फिल्म के कथित अश्लील गाने पर रोक लगाने और उसे हटाने की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि गाना अश्लील और अभद्र है जिससे समाज में गलत मैसेज जा रहा है।

यह भी पढ़ें -  भवानी अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग तहसील कोश्या कुटोली अतिवृष्ट से मकान व्यावसायिक प्रतिष्ठानों मालवा घर जाने से राज्य आपदा मोचन निधि से 5 000रु प्रति परिवार आर्थिक सहायता वितरित

गाने के खिलाफ शिकायत दर्ज
दरअसल गाने में अभिनेत्री नोरा फतेही और अभिनेता सजंय दत्त है। तो वहीं इसके बोल रकीब आलम ने लिखे है। वकील ने दिल्ली पुलिस की साइबर सेल में भी इस गाने को लेकर शिकायत दर्ज की है। उन्होंने संजय दत्त, नोरा फतेही और अन्य लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी में यहां चला प्रशासन का पीला पंजा

सेलेब्स ने भी किया विरोध
तो वहीं सोशल मीडिया पर सिंगर अरमान मलिक ने भी इस गाने को “गिरावट की नई मिसाल” बताया। साथ ही क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ी हरभजन सिंह ने भी इस गाने का कड़ा विरोध किया।

मेकर्स ने गाने को यूट्यूब से हटाया
मेकर्स ने ‘केडी द डेविल’ फिल्म के गाने में “अश्लील” बोल के चलते हो रही ट्रोलिंग को देखते हुए विवादित सॉन्ग ‘सरके चुनर तेरी सरके’ को यूट्यूब से हटा दिया है। आपको बता दें कि रिलीज़ के तुरंत बाद ही गाना काफी वायरल हो गया था। लेकिन इसके लोगों की आलोचना का सामना करना पड़ा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  भीमताल के वार्ड 3 बिलासपुर में खेल मैदान निर्माण पर नगर पालिका बोर्ड ने लगाई रोक, सामाजिक कार्यकर्ता ने खेल मैदान निर्माण कराने की जिलाधिकारी से कि गुहार
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999