धारचूला के गांधी चौक की दुकानों में लगी भीषण आग, 14 दुकानें जलकर राख

खबर शेयर करें -

पिथौरागढ़ में सोमवार देर रात धारचूला मुख्यालय के गांधी चौक की दुकानों में अचानक भीषण आग लग गई। पुलिस के गश्ती दल के द्वारा दुकानों में आग लगने की सूचना पर कोतवाल कुंवर सिंह रावत, सदर पटवारी चन्द्री चंद मौके पर पहुंचे।

दमकल कर्मियों ने किसी तरह कई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन, इस दौरान 14 दुकानें जलकर राख हो गईं। घटना में व्यापारियों को लाखों का नुकसान हुआ है।

यह भी पढ़ें -  भाजपा सरकार ने कर्ज़ में डुबोया उत्तराखंड – हर मोर्चे पर विफल डबल इंजन सरकार .. यशपाल आर्य

कोतवाल कुंवर सिंह रावत ने बताया कि दुकानों में आग अंदर से लगी है। हो सकता है शॉर्ट सर्किट से दुकानों में आग लगी हो। घटना की जांच की जा रही है। व्यापार मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र थापा और सभासद प्रेमावती कुटियाल ने नगर पालिका और प्रशासन ने पीड़ितों को मुआवजा देने की मांग की।

दमकल प्रभारी कृष्ण सिंह ने बताया कि फायर ब्रिगेड की गाड़ी के साथ सेना की 832 लाइट रेजिमेंट के 12 जवानों को भी आग पर काबू करने के लिए बुलाया गया था। जौलजीबी मेले की ड्यूटी में तैनात दमकल के बड़े वाहन ने भी मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।

यह भी पढ़ें -  भारतवर्ष के स्वतंत्रता संग्राम में हजारों लाखों की संख्या में देश भक्तों नें अपने त्याग व बलिदान से इतिहास में अपना स्थान बनाया-अजय भट्ट

मंजू थापा कॉस्मेटिक, सलमान बारबर, जाकिर हुसैन फुटवियर, आजम खां कॉस्मेटिक गिफ्ट सेंटर, सरफराज रजाई गद्दा, नन्हे मियां सब्जी, असलम सब्जी, मदन सिंह बुदियाल गारमेंट्स, मोहन सब्जी, अनीश बारबर, वाहिद मोबाइल, शहनवाज मोबाइल, छोटे मोबाइल और गुड्डू शर्मा पान भंडार की दुकानों को लाखों का नुकसान हुआ है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999