हल्द्वानी महाविद्यालय में फिल्मों की तर्ज पर मचाया आतंक

खबर शेयर करें -

कानून का भय तो जैसे दिख ही नहीं रहा था पिक्चरों में होने वाली गुंडई की तर्ज पर आईटीआई गैंग ने जो महाविद्यालय में अराजकता फैलाई उससे तो यही लग रहा था यह वह किसी बड़ी घटना को अंजाम देने आए हैं लेकिन थोड़ी सी समझदारी में बड़ी अनहोनी होने से टल गई फिर भी एक छात्र पूरी तरह से लहूलुहान हो गया एमबीपीजी कॉलेज में गोली चलने से शहर में मच गया।

हल्द्वानी एमबीपीजी महाविद्यालय में मंगलवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे आईटीआई गैंग के उपद्रवी तलवार और तमंचा लहराते हुए आ धमके। उन्होंने आते ही फायरिंग शुरू कर दी और एक युवक को दबोच लिया। उस पर तलवार से वार कर दिया, जिससे उसके चेहरे पर काफी चोट आ गई। गोलियों की आवाज से वहां हड़कंप मच गया। मौजूदछात्रों व स्टाफ में भगदड़ मच गई।घायल छात्र को लहुलुहान कर गैंग के सदस्य वहां से भाग निकले। घायल छात्र को एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है

यह भी पढ़ें -  बैंकेट हॉल में महिला उसके पति और बेटे के साथ मारपीट के मामले में मुकदमा दर्ज


बताया जा रहा है कि महाविद्यालय में बवाल से पहले वहां कुछ छात्र क्रिकेट खेल रहे थे। अचानक शाम को शोर करते हुए महाविद्यालय के मुख्य गेट से काफी संख्या में युवक घुस आए। उनकी संख्या 30 से 40 बताई जा रही है। उसमें कुछ लोगों को वहां मौजूद युवकों ने पहचान लिया था, जो कि आईटीआई क्षेत्र के आसपास के रहने वाले बताए जाते हैं। इसके साथ ही इन लोगों को आईटीआई गैंग का बताया जा रहा है। उनके हाथ में तलवार और तमंचे भी बताए जा रहे हैं। कॉलेज में प्रवेश करते हुए उन्होंने एक छात्र पर इशारा करते हुए उसे जान से मारने की आवाज भी लगाई।
तभी गैंग के ही सदस्य द्वारा फायरिंग कर दी गई। गोली किसी व्यक्ति को तो नहीं लगी, लेकिन वहां दहशत बन गई। करीब तीन से चार बार गोली चलाए जाने की बात कही जा रही है। उन लोगों के पास जो तलवार थी, उन्होंने उसे लहराना शुरू कर दिया।

यह भी पढ़ें -  आवारा गोवंशो को सुरक्षित अन्यत्र स्थान पर स्थानांतरित करने के दिए निर्देश


एमबीपीजी महाविद्यालय में ही बीकॉम फाइनल के पासआउट बरेली रोड धानमिल निवासी छात्र शिवम बिष्ट को उन्होंने पकड़ लिया। दूसरे ने उस पर तलवार चला दी।

तलवार की धार से शिवम के चेहरे पर नाक के पास काफी चोट आ गई, जिससे उसका खून बहने लगा। इसके बाद उपद्रवी हंगामा करते हुए वहां से भागने लगे। इस घटना से वहां भगदड़ मच गई। फौरन पुलिस को सूचित किया गया और घायल छात्र को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

यह भी पढ़ें -  डीजल पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से बीमार हुई स्कूटी को रिक्शे में रखकर ग्लूकोज चढ़ाया, नए अंदाज में प्रदर्शन

घटना की सूचना के बाद शहर कोतवाली एसएसआई विजय मेहता मौजूद युवकों से पूछताछ की। आईटीआई गैंग तीन महीने पहले सुर्खियों में आई थी। शीशमहल में उन्होंने कुछ लोगों के साथ काफी मारपीट की थी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999