यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने की तिथि तय, यहां जानें शुभ मुहूर्त

खबर शेयर करें -


यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने की तिथि और शुभ मुहूर्त रविवार को पुरोहित समाज की बैठक में घोषित कर दी गई है। इस बार यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर दस मई को 10 बजकर 29 मिनट पर रोहिणी नक्षत्र पर श्रद्धालुओं के लिए खोले जाएंगे।

मां यमुना की डोली 6:15 पर होगी रवाना
रविवार को पुरोहित समाज की होने वाली बैठक में बताया मां यमुना के पुजारी मनमोहन उनियाल और पुरोहित महासभा के अध्यक्ष पुरुषोत्तम उनियाल ने बताया कि इससे पहले मां यमुना की डोली खरशालीगांव में सुबह छह बजकर 15 मिनट पर यमुनोत्री धाम के लिए रवाना होगी। यमुना के भाई शनिदेव महाराज भी अपनी बहन को विदा करने के लिए यमुनोत्री धाम साथ में जाएंगे।

यह भी पढ़ें -  उत्तरकाशी में बनास के पास अवरुद्ध यमुनोत्री हाईवे यातायात के लिए बहाल, ओजरी में कार्य जारी

पंजीकरण करना होगा अनिवार्य

बता दें केदारनाथ धाम के कपाट 10 मई को सुबह 7 बजे खोले जायेंगे। वहीं बदरीनाथ धाम के कपाट 12 मई को ब्रह्ममुहुर्त में सुबह 6 बजे और गंगोत्री धाम के कपाट 10 मई 12:25 पर खोले जाएंगे। प्रदेश सरकार ने चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस बार भी यात्रा पर आने वाले तीर्थयात्रियाें के लिए पंजीकरण करना अनिवार्य रहेगा।

यह भी पढ़ें -  Haldwani viral video- हल्द्वानी में समोसे का आलू को पैरों से धोने का वीडियो हुआ वायरल हुई कार्रवाई

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999