पिथौरागढ़ में पिकअप दुर्घटनाग्रस्त, एसडीआरएफ ने रेस्क्यू कर घायलों को निकाला खाई से

खबर शेयर करें -

पिथौरागढ़। गुरना मंदिर के पास पिकअप वाहन हुआ दुर्घटनाग्रस्त, एसडीआरएफ एवं उत्तराखंड पुलिस ने रेस्क्यू कर 4 लोगो को खाई से निकाल अस्पताल पहुंचाया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार (आज) सुबह गुरना माता मंदिर के समीप इग्यार देवी के पास एक जीप डिवाइडर से टकराकर सड़क पर पलट गई जिस में सवार यात्री छटक कर गहरी खाई में जा गिरे। स्थानीय लोगों द्वारा इसकी सूचना पुलिस को देने पर पुलिस एवं एसडीआरएफ ने मौके पर पहुंच राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ किया।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में जल्द शुरु होगी बौनी कपूर की फिल्म की शूटिंग, जाह्नवी आएंगी नजर

एसडीआरएफ टीम द्वारा लगभग 150 मीटर गहरी खाई में उतरकर सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। सर्चिंग के दौरान 04 लोग खाई में घायल अवस्था में दिखाई दिए। एसडीआरएफ टीम द्वारा त्वरित रेस्क्यू कर सभी घायलों को खाई से मुख्य मार्ग तक पहुंचाया गया व उसके उपरांत सर्वप्रथम प्राथमिक उपचार देकर 108 के माध्यम से जिला अस्पताल भेजा।

यह भी पढ़ें -  यहां नाबालिग की शादी के लिए हरियाणा से आई बारात , प्रशासन ने की यह बड़ी कार्रवाई

घायलों की पहचान मोबीन पुत्र यासीन उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम बछेड़ी भोजपुर, सुभान पुत्र दुलारी उम्र 27 वर्ष निवासी ग्राम बछेड़ी भोजपुर, रब्बीन पुत्र इसलाम निवासी लालपुल मुरादाबाद, यूनासिब उम्र 22 निवासी ग्राम फतेहपुर मुरादाबाद को अस्पताल में भर्ती कराया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999