यहां खाई में गिरा पिकअप वाहन, दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की मौत, चार घायल

खबर शेयर करें -
Horrific road accident in Durguk, Leh, bus fell into 200 meter deep ditch

रसिया महादेव-तकुलसारी-मैठाणाघाट मोटर मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। चारों घायल स्कूल के छात्र बताए जा रहे हैं।

बीरोंखाल में खाई में गिरा पिकअप वाहन

पौड़ी गढ़वाल के बीरोंखाल में मंगलवार दोपहर को हुए हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक सिया महादेव-तकुलसारी-मैठाणाघाट मोटर मार्ग पर रणिहाट गांव के समीप पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। इस हादसे में चालक समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: वाल्मीकि समाज के चौधरी अमरदीप बने सर्वसम्मति से सरपंच

भटवाड़ों से बंदरकोट जा रहा था वाहन

मिली जानकारी के मुताबिक पिकअप वाहन नैनीडांडा के भटवाड़ों से बीरोंखाल ब्लॉक के बंदरकोट जा रहा था। इसी दौरान वो रणिहाट गांव के पास हादसे का शिकार हो गया। पिकअप वाहन में चालक समेत तीन लोग सवार थे।

रास्ते से में इसमें कुछ स्कूली बच्चे भी सवार हो गए। वाहन खाई में गिरने के कारण चालक समेत तीन की तो मौत हो गई जबकि स्कूली बच्चे घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  बाबा तरसेम सिंह हत्याकांड में शामिल आरोपी सतनाम सिह को एसआईटी ने किया लखीमपुर खीरी से गिरफ्तार
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999