Plane Crash: एक और प्लेन हुआ क्रैश, उड़ान भरने के तुरंत बाद बना आग का गोला, सभी के मरने की खबर

खबर शेयर करें -



Plane Crash at London Southend Airport: बीते दिन रविवार को एक और प्लेन क्रैश हो गया। ब्रिटेन में ये हादसा तब हुआ जब लंदन साउथएंड हवाई अड्डे पर विमान उड़ान भर रहा था। उड़ान भरते ही प्लेन आग के गोले में तब्दिल हो गया। ब्रिटिश मीडिया की माने तो मेडिकल ट्रांसपोर्ट जेट बीचक्राफ्ट बी200 सुपर किंग एयर क्रैश हुआ है।

video link- https://youtube.com/shorts/8EbmOrptulA?si=-1CuoKGU6FMAAq-H


मरीजों के लिए डिजाइन किया गया ये प्लेन नीदरलैंड जा रहा था। इस छोटे विमान हादसे के बाद हवाई अड्डे से उड़ानें रद्द कर दी गईं। इसके साथ ही पुलिस ने एयरपोर्ट के पास गोल्फ और रग्बी क्लब को भी खाली कर दिया गया।

यह भी पढ़ें -  इफको की नैनो तकनीकी कृषि क्षेत्र में ला रही है क्रांतिकारी बदलाव चार दिवसी अंतर राज्यीय फार्मर ट्रेंनिंग में शामिल हुए किसान जाना खेती का हाल

प्लेन हुआ क्रैश, उड़ान भरने के तुरंत बाद बना आग का गोला Plane Crash at London Southend Airport
पुलिस की माने तो घटनास्थल पर सभी आपातकालीन सेवाओं के साथ काम किया जा रहा हैं। सोशल मीडिया पर इस क्रैश की तस्वीरें और वीडियोज वायरल हो रही है। जिसमें देखा जा सकता है कि दुर्घटना वाले इलाके में घना काला धुआं नजर आ रहा है। 12 मीटर लंबे इस विमान में 12 यात्रियों के ले जाने का सक्षम रखता है। आशंका जताई जा रही है कि इस हादसे में कई मौतें हुई है। किसी के भी बचने की संभावना नहीं जताई जा रही है। हालांकि मौतों की जानकारी अभी साझा नहीं की गई है।

यह भी पढ़ें -  डिप्टी CMO निलंबित, शराब के नशे में मारी थी बाइक सवारों को टक्कर

कई के मरने की खबर!
पुलिस ने जारी किए बयान में बताया कि स्थानीय समयानुसार शाम चार बजे उन्हें हवाई अड्डे पर एक गंभीर हादसे के बारे में जानकारी मिली। जिसके बाद से ही आपातकालीन सेवाओं के साथ पुलिस ने भी काम शुरू कर दिया। साउथएंड हवाई अड्डा( London Southend Airport) ब्रिटेन की राजधानी लंदन से करीब 72 किलोमीटर पूर्व में है।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999