Jaisalmer Bus Accident पर PM Modi ने जताया दुख, मुआवजे का किया ऐलान

खबर शेयर करें -

Jaisalmer Bus Accident jodhpur-highway-bus-fire

Jaisalmer Bus Accident: मंगलवार को राजस्थान के जैसलमेर में एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक निजी बस में अचानक से आग लग गई। इस हादसे के दौरान कई यात्री बस में सवार थे। आग इतनी भयावह थी कि बस में सवार लोगों को बाहर निकलने तक का मौका नहीं मिला।

अब तक मिली जानकारी के अनुसार करीब 20 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। ऐसे में इस भयानक हादसे पर राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक प्रकट किया है। तो वहीं राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा खुद घटनास्थल पर पहुंचे।

यह भी पढ़ें -  तेज रफ्तार बाइक के सड़क किनारे खड़े पिकअप से टकराने से दो बच्चों की मौत के साथ ही दो युवक घायल 

Jaisalmer Bus Accident: राष्ट्रपति मुर्मू ने हादसे को बताया पीड़ादायक

सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने एक पोस्ट साझा कर इस घटना को पीड़ादायक बताया है। उन्होंने इस हादसे के बारे में लिखा, “जैसलमेर, राजस्थान में एक बस में आग लगने से कई लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है। मैं शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करती हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।”

PM Modi ने भी जताया दुख

इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस हादसे पर दुख जताया है। एक्स पर प्रधानमंंत्री कार्यकाल की तरफ से जारी बयान के मुताबिक पीएम मोदी ने कहा, “राजस्थान के जैसलमेर में हुए एक हादसे में हुई जान-माल की हानि से व्यथित हूं। इस कठिन समय में मेरी संवेदनाएं प्रभावित लोगों और उनके परिवारों के साथ हैं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।”

यह भी पढ़ें -  पिकअप और कार की आमने सामने जोरदार टक्कर,हादसे में एक की मौत, तीन घायल

मुआवजे का किया ऐलान

इसके अलावा मुआवजे का भी ऐलान किया गया। पोस्ट में आगे लिखा गया, “प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।”

सीएम ने जताया दुख

मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने भी इस हादसे को लेकर दुख जताया है। उन्होंने एक्स पर लिखा, “जैसलमेर में बस में लगी आग की घटना अत्यंत हृदयविदारक है। इस दुखद हादसे से प्रभावित नागरिकों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। संबंधित अधिकारियों को घायलों के समुचित उपचार एवं प्रभावितों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। प्रभु श्रीराम दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान दें। राज्य सरकार प्रभावित परिवारों के साथ है और उन्हें हर संभव सहयोग प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।”

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999