BJP में शामिल हुईं लोक गायिका Maithili Thakur, इधर से टिकट मिलना तय!

खबर शेयर करें -
maithili-thakur-joins-bjp-bihar-election-2025

Maithili Thakur Joins BJP: लोक गायिका मैथिली ठाकुर बीजेपी में शामिल हो गईं। बिहार बीजेपी के चीफ दिलीप जायसवाल ने मैथिली को सदस्यता दिलाई। खबरों की माने तो सिंगर को अलीनगर विधानसभी सीट से पार्टी की तरफ से मैदान में उतारा जाएगा। ऐसे में बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Election 2025) में मैथिली भी मैदानी चुनाव में नजर आएंगी।

bihar assembly election 2025

Maithili Thakur Joins BJP: लोक गायिका मैथिली ठाकुर ने ली बीजेपी की सदस्यता

मैथिली ठाकुर ने बीजेपी की सदस्यता ले ली है। खबरों की माने तो सिंगर को अलीनगर विधानसभी सीट से पार्टी की तरफ से मैदान में उतारा जाएगा। इससे पहले कयास लगाए जा रहे थे कि उन्हें बनीपट्टी सीट से टिकट मिल सकता है। लेकिन आज बीजेपी द्वारा जारी पहली लिस्ट में उनका नाम शामिल नहीं था।

यह भी पढ़ें -  मामी के प्यार में पागल भांजे ने उसके बच्चे का करा अपहरण पुलिस ने सकुशल किया बरामद

आरजेडी के विधायक भरत बिंद ने भी पार्टी की सदस्यता ली

मैथिली ठाकुर के साथ भभुआ से आरजेडी के विधायक भरत बिंद ने भी पार्टी की सदस्यता ली। जिसके बाद बिहार चीफ ने कहा कि विपक्ष हताशा में हैं। वो डिप्रेशन में है। उन्होंने कहा, “एनडीए में पांच पांडव हैं। जिस चट्टानी एकता के साथ एनडीए विधानसभा चुनाव का आगाज कर चुकी है कि अब मतदाता ने मन बना लिया है कि भारी बहुमत से एनडीए की सरकार बनेगी।

यह भी पढ़ें -  उत्तरकाशी में प्रतिबंधित काजल-काठ की लकड़ी की तस्करी, दो तस्कर अरेस्ट

आधे दर्जन से ज्यादा विधायक बीजेपी में होंगे शामिल

दिलीप जायसवाल ने आगे कहा, “मैंने कहा था कि आधे दर्जन से ज्यादा विधायक आरजेडी और कांग्रेस को छोड़कर बीजेपी में शामिल होंगे. कल फिर हम लोग मिलेंगे। चारों तरफ विपक्ष धराशायी होता जा रहा है। विपक्ष का टायर पंक्चर हो गया है. विपक्ष के टायर की हवा निकल गई है क्योंकि हमने ईमानदारी से पारदर्शिता के साथ गठबंधन धर्म भी निभाया है।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999