पीएम मोदी ने निहारी हिमालय की सुंदरता, व्यू प्वाइंट से देखी बर्फ से लकदक चोटियों

खबर शेयर करें -

PM MODI UTTARKASHI पीएम मोदी ने निहारी हिमालय की सुंदरता, व्यू प्वाइंट से देखी बर्फ से लकदक चोटियों

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने एक दिवसीय दौरे पर उत्तरकाशी पहुंचकर सबसे पहले मुखवा गांव में मां गंगा के शीतकालीन गद़्दी स्थल पर पूजा-अर्चना की. प्रधानमंत्री ने विधि-विधान से मां गंगा की पूजा कर भोग भी चढ़ाया. इस दौरान स्थानीय ग्रामीणों ने रांसों नृत्य से प्रधानमंत्री का स्वागत किया.

पीएम मोदी ने निहारी हिमालय की सुंदरता

पीएम मोदी ने मुखवा गांव से ही भव्य हिमालय के दर्शन किए. पीएम मोदी देर तक व्यू प्वाइंट से बर्फ से लकदक चोटियों के साथ ही हर्षिल घाटी से बहती भागीरथी नदी की सुंदरता को निहारते रहे. इसके बाद वो सड़क मार्ग से हर्षिल कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे. जहां उन्होंने सबसे पहले उत्तराखंड में शीतकालीन यात्रा पर आधारित एक्जीबिशन का अवलोकन किया.

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी में फिर चला पीला पंजा, अतिक्रमण ध्वस्त

पीएम मोदी ने किया एक्जीबिशन का अवलोकन

प्रदर्शनी में उत्तराखंड के प्रमुख शीतकालीन पयर्टन स्थलों को दर्शाया गया था. इसके बाद उन्होंने ट्रैकिंग एवं बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. बता दें मुखीमठ (मुखवा) को वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर स्थापित करने और प्रदेश की सांस्कृतिक व धार्मिक विरासत को सशक्त बनाने की दिशा में प्रधानमंत्री मोदी की यह यात्रा अत्यंत महत्वपूर्ण है

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  नैनीताल आ रहे हैं तो ध्यान दें, पुलिस ने वीकेंड के चलते डायवर्ट किए रूट, देख लें डायवर्जन प्लान
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999