पीएम मोदी का उत्तरकाशी दौरा स्थगित

खबर शेयर करें -

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उत्तरकाशी दौरा स्थगित हो गया है. बता दें मौसम वैज्ञानिकों ने 26 और 27 फरवरी के लिए बारिश और बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी किया था. खराब मौसम के चलते पीएम मोदी का उत्तरकाशी टल गया है.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 फरवरी को शीतकालीन यात्रा का संदेश देने के उद्देश्य से गंगोत्री के शीतकालीन प्रवास स्थल मुखबा और हर्षिल आ रहे थे. लेकिन मौसम विभाग की भविष्यवाणी के बाद पीएम मोदी का दौरा टल गया है. अब पीएम मोदी पांच मार्च तक उत्तरकाशी दौरे पर आ सकते हैं.बता दें कि सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हर्षिल और मुखबा पहुंचकर पीएम मोदी के दौरे की तैयारियों का जायजा लिया था. इस दौरान सीएम धामी ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करते हुए प्रधानमंत्री की इस महत्वपूर्ण यात्रा को यादगार और सुव्यवस्थित बनाने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए थे

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  पहलगाम में शहीद विनय नरवाल की अस्थियां विसर्जित, नम आंखों से दी अंतिम विदाई, पिता हुए भावुक (देखे वीडियो)
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999