पोकलैंड मशीन से पहाड़ की कर रहा था कटिंग,बोल्डर गिरा,हुई ऑपरेटर की दुखद मौत

खबर शेयर करें -

सड़क निर्माण के लिए की जा रही कटिंग के दौरान पर एक हादसे में एक मशीन चालक की दर्दनाक मौत हो गई बताया जाता है कि टनकपुर-जौलजीबी रोड पर कटिंग के दौरान आज एक मशीन के ऊपर चट्टान गिर गई। हादसे में मलवे के नीचे दब कर ऑपरेटर की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि मृतक का शव निकाला जा चुका है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे सब विच्छेदन गृह भेज दिया है इस घटना से कार्य कर रहे लोगों में दहशत का माहौल है मृतक का पोस्टमार्टम टनकपुर उप जिला चिकित्सालय में होगा। मिली जानकारी के अनुसार टनकपुर-जौलजीबी रोड पर तरकुली के समीप सड़क कटिंग के दौरान आज बुधवार को शाम के वक्त मशीन के ऊपर चट्टान आ गिरी। जिससे मशीन मलवे में दब गई। मशीन का ऑपरेटर भी उसके नीचे दब गया। कड़ी मशक्कत के बाद मशीन ऑपरेटर का शव निकाला जा सका। बताया जा रहा है कि शव को टनकपुर उप जिला चिकित्सालय ले जाया जाएगा। मृतक के बारे में जानकारी मिली है कि उसका नाम अनिल यादव पुत्र अरविंद यादव है। वह ग्राम थरोरी, पोस्ट आफिस सैफू, जिला हाथरस उत्तर प्रदेश का रहने वाला था।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  विनीत तोमर ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में समस्त जिलास्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्देश दिए
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999