पुलिस ने जिला पंचायत सदस्य को चरस के साथ किया गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

उधम सिंह नगर जिले के काशीपुर में पुलिस ने उत्तर प्रदेश के एक जिला पंचायत सदस्य को चरस की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार काशीपुर पुलिस द्वारा सोमवार को नशे के तस्करों के खिलाफ जांच अभियान के दौरान मुखबिर की सूचना पर उप्र महाराजगंज के श्रितिया बुजुर्ग थाना फरेन्दा निवासी अमरनाथ पुत्र भीखा को 1.25 किलोग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें -  महिला यात्री से छेड़छाड़ पर परिवहन निगम ने चालक को सस्पेंड करते हुए परिचालक की सेवाएं की समाप्त  

बताया जा रहा है कि आरोपी वर्तमान में उप्र के फरेन्दा का जिला पंचायत सदस्य है तथा वह नैनीताल घूमने के लिये आया था।आरोपी के खिलाफ मादक द्रव्य अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही अमल में लायी जा रही है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में बरामद चरस की कीमत 1,30,000 आंकी गयी है।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999