फर्जी दस्तावेजों के साथ देहरादून में रह रही थी विदेशी महिलाएं, पुलिस ने किया अरेस्ट

खबर शेयर करें -

 

Foreign Women Living in Dehradun Fake Document Arrest

फर्जी भारतीय दस्तावेजों के आधार पर अवैध रूप से देहरादून में रहने वाली तीन विदेशी महिलाओं को पुलिस ने अरेस्ट किया है। बताया जा रहा है महिलाओं ने भारत में रह रहे अपने परिचितों के माध्यम से फर्जी भारतीय दस्तावेज तैयार किये थे।

फर्जी दस्तावेजों के साथ देहरादून में रह रही थी विदेशी महिलाएं

देहरादून पुलिस ने एलआईयू की संयुक्त टीम के साथ मिलकर फर्जी भारतीय दस्तावेजों के आधार पर अवैध रूप से देहरादून में रह रही तीन विदेशी महिलाओं को अरेस्ट किया है। बताया जा रहा है एक महिला किर्गिस्तान और 2 महिलाएं उज्बेकिस्तान की थी ।

यह भी पढ़ें -  बेरोजगार संघ अध्यक्ष बृजवासी ने मुख्यमंत्री धामी के पास रखी गौ माता को राज्य माता का दर्जा दिलाने की माँग

वीजा खत्म होने के बाद भी अपने देश नहीं लौटी महिला

पुलिस के अनुसार, गिरफ़्तार की गई विदेशी महिलाओं में से एक पहले एक साल के वीज़ा पर भारत आई थी। वीज़ा की अवधि खत्म होने के बाद महिला अपने देश लौटने के बजाय, वह भारत में अवैध रूप से रह रही थी। इसके अलावा दो अन्य गिरफ्तार हुई विदेशी महिलाएं अवैध तरीके से नेपाल के रास्ते से भारत आई थी।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप में कांस्टेबल गिरीश भट्ट की जिम में वर्जिश के दौरान मौत…महकमा शॉक्ड..घर में कोहराम

एक महिला को बिहार पुलिस कर चुकी है गिरफ्तार

पुलिस ने बताया तीनों महिलाओं ने भारत में रह रहे अपने परिचितों के माध्यम से फर्जी भारतीय दस्तावेज तैयार करवाए थे। गिरफ्तार विदेशी महिलाओं में से एक को पूर्व में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर भारत में रहने पर बिहार पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था। जेल से जमानत पर बाहर आने के बाद आरोपी महिला अपने देश न जाकर उत्तराखंड में अवैध रूप से रहने लगी थी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  नाबालिक छात्रा के साथ हुए दुष्कर्म के मामले में छात्र-छात्राओं में आक्रोश फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाने के लिए राज्यपाल के नाम भेजा ज्ञापन
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999