हल्द्वानी में कालाबाजारी करते मिले इंडेन कर्मचारी, आयुक्त के निर्देश पर एफआईआर दर्ज

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी 30 मार्च 2026 सूवि।

पश्चिम एशिया में युद्ध के हालातों के बीच उत्पन्न गैस संकट के बीच जहां एक और नैनीताल जिला प्रशासन उपभोक्ताओं को पारदर्शी और व्यवस्थित ढंग से गैस सिलिंडर वितरण की व्यवस्था सुनिश्चित कर रहा है, वहीं कुछ कर्मचारी लगातार कालाबाजारी, घटतौली से व्यवस्था को चुनौती दे रहे हैं।

सोमवार को कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत को सूचना प्राप्त हुई कि डहरिया के महेंद्र फोटो स्टूडियो के पास इंडेन गैस सिलेंडर का वितरण किया जा रहा है। इस दौरान गैस बांट रहे कर्मियों ने 10 भरे सिलेंडर यहां छोड़े और खाली सिलेंडर लिए बिना ही चलता बना।

यह भी पढ़ें -  BJP उत्तराखंड ने महिला वंदन अधिनियम को बताया ऐतिहासिक, 16 अप्रैल पर टिकी निगाहें

जिसके बाद आयुक्त ने ठेकेदार और संबंधित कर्मियों को तलब कर जानकारी ली। इस दौरान कोई भी खाली सिलेंडर लिए बिना 10 भरे सिलेंडर एक साथ रखने का संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। कालाबाजारी का संदेह होने पर आयुक्त दीपक रावत ने केएमवीएन के महाप्रबंधक को सिलेंडर वितरण कर रहे आउटसोर्स कर्मचारी संदीप एवं अन्य प्रेमपाल सिंह ठाकुर, प्रमोद चौहान के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें -  सड़क हादसे में बाइक सवार बुजुर्ग की मौत

आयुक्त दीपक रावत ने स्पष्ट किया है कि गैस वितरण व्यवस्था को किसी भी दशा में प्रभावित नहीं होने दिया जाएगा। कालाबाजारी और घटतौली करने की शिकायतों को गंभीरता से लिया जाएगा जिससे उपभोक्ताओं को बेवजह परेशानी का सामना न करना पड़े।

उन्होंने केएमवीएन और गैस एजेंसी के अधिकारियों को औचक निरीक्षण कर सिलेंडर वितरण व्यवस्था पर नजर रखने और पारदर्शी व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  नदियों में खनन व स्टोन क्रेशरों पर उच्च न्यायालय में हुई सुनवाई, आये बड़े निर्देश, पूर्व आदेश में आंशिक संशोधन हुआ…
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999