उत्तराखंड में भयानक हादसाः 26 वर्षीय युवक नहर में बहा, दोस्तों में मच गई चीख-पुकार

खबर शेयर करें -

horrific accident in uttarakhand 26 year old youth swept

हरिद्वार/ऋषिकेशः उत्तराखंड में से भयानक हादसे की खबर सामने आई है। जहां तीन मित्र अपनी निजी कार से सोमवार को हरिद्वार और ऋषिकेश घूमने आए थे। इसी बीच सेल्फी लेने के दौरान एक युवक नहर के तेज बहाव में बह गया। मौके पर दोस्तों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ ने खोज अभियान चलाया। लेकिन, अब तक उसका कुछ पता नहीं चल पाया है।

बताया जा रहा है कि चीला-ऋषिकेश मार्ग पर कुमाऊं सौड़ गुर्जर बस्ती के पास आयुष नहर के पैराफिट को पार कर अंदर की ओर खड़े होकर सेल्फी लेने का प्रयास कर रहा था, तभी उसका पैर फिसल गया और वह नहर के तेज बहाव में बह गया। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ टीम घटनास्थल पर पहुंची और आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ गुर्जर बस्ती से चीला बैराज तक गहन सर्च अभियान शुरू किया।

यह भी पढ़ें -  शिक्षा विभाग में इन पदों पर आएंगी बंपर भर्तियां, रिक्त पदों को भरने के निर्देश

टीम ने राफ्ट के माध्यम से नहर में व्यापक खोजबीन की, लेकिन अभी तक आयुष का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। एसडीआरएफ ने आम लोगों से आग्रह किया है कि नहर और जलाशयों के किनारे सतर्क रहें और सुरक्षा निर्देशों का पालन करें। खोज अभियान मंगलवार सुबह से फिर जारी किया जायेगा।

जनपद गौतम बुद्ध नगर (नोएडा), उत्तर प्रदेश के तीन मित्र अपनी निजी कार से सोमवार को हरिद्वार और ऋषिकेश घूमने आए थे। इनमें आयुष (26 वर्ष, पुत्र सुनील कुमार, निवासी ग्राम महुआ, पटना, बिहार), ऋतिक मिश्रा (26 वर्ष, पुत्र संजय कुमार मिश्रा, ग्रेटर नोएडा) और श्रुति वत्स (31 वर्ष, पुत्री देवेंद्र वत्स) शामिल थे।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड की खनन नीति को लेकर हरक सिंह रावत ने खोले बड़े राज, पूरी खबर पढ़ें,देखे वीडियो

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999