प्रारंभिक शिक्षा निदेशक से मारपीट करने वाले अरेस्ट, हिस्ट्रीशीटर समेत चार को पुलिस ने दबोचा

खबर शेयर करें -

प्रारंभिक शिक्षा निदेशक पर हमले के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सरकारी काम में रुकावट डालने, मारपीट करने और शिक्षा निदेशालय में तोड़फोड़ करने के आरोप में एक हिस्ट्रीशीटर समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। बता दें ये चारों लोग रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ के साथ शिक्षा निदेशालय पहुंचे थे।

ये है मामला
मामला 21 फरवरी का है। रायपुर क्षेत्र के ननूरखेड़ा स्थित प्रारम्भिक शिक्षा निदेशालय के निदेशक कार्यालय में एक प्रकरण को लेकर रायपुर विधायक उमेश शर्मा काउ अपने साथियों के साथ पहुंचे थे। निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा से वार्ता के दौरान विवाद बढ़ गया। आरोप है कि कुछ व्यक्तियों ने कार्यालय के भीतर अराजकता फैलाते हुए कुर्सियों और अन्य सामान को इधर-उधर फेंका और तोड़फोड़ की।

यह भी पढ़ें -  गौला एवं नंदौर खनन में आ रही विसंगतियों को दूर करने को लेकर खनन सचिव और खनन निदेशक से हुई महत्वपूर्ण वार्ता… यह निकला निष्कर्ष…

दोनों पक्षों की ओर से दी गई थी तहरीर
घटना में शिक्षा निदेशक समेत कार्यालय में मौजूद कुछ कर्मचारियों को चोटें भी आई है। घटना के संबंध में प्रारम्भिक निदेशक शिक्षा निदेशक अजय कुमार नौडियाल ने तहरीर दी थी। इसी प्रकरण से जुड़ी एक अन्य तहरीर विधायक की सुरक्षा में तैनात कांस्टेबल सुशील रमोला ने भी दी थी। पुलिस ने घटना में शामिल आरोपियों की पहचान कर एक हिस्ट्रीशीटर समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें -  स्कूल जा रही छात्रा का अपहरण का प्रयास, 24 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली, ग्रामीणों ने किया थाने का घेराव

आरोपियों का विवरण
अरविंद पुंडीर उर्फ कल्ली पुत्र स्व मगन सिंह पुंडीर निवासी नूनरखेडा
लक्ष्मण नवानी पुत्र स्व भुवनेश्वर प्रसाद निवासी शिवलोक कालोनी
राकेश थपलियाल पुत्र स्व श्री आर पी थपलियाल निवासी तपोवन रोड
अक्षय राणा पुत्र संग्राम सिंह राणा निवासी सौंधोवाली

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999