तमंचे से फायर करने के आरोपियों को पुलिस ने तमंचे मय कारतूस व घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल के साथ किया गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

रामनगर। यहां विगत दिवस क्षेत्र में हुई फायरिंग की घटना में पुलिस ने दो अभियुक्तों को घटना में प्रयुक्त तमंचा, कारतूस एवं मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार विगत दिनांक 27/28 जुलाई को कोतवाली रामनगर में पंजीकृत एफआईआर नं0 343/2023 धारा 307/504/506 भादवि में अभियुक्तों की तत्काल गिरफ्तारी करने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल पंकज भट्ट द्वाराआवश्यक दिशानिर्देश पर क्षेत्राधिकारी रामनगर बलजीत भाकुनी के पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रामनगर अरुण कुमार सैनी के नेतृत्व में थाना स्तर पर पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तों की गिरफ्तारी करने हेतु हेतु क्षेत्र में प्रभावी चेकिंग अभियान चलाते हुए घटना स्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों का अवलोकन व पतारसी सुरागरसी की जिसके फलस्वरूप 29 जुलाई को अभियुक्त रोहित पाण्डे पुत्र मदन मोहन पाण्डे निवासी लूटाबड़ रामनगर जनपद नैनीताल उम्र 24 वर्ष को एक नाजायज तमंचा 32 बोर मय एक खोखा कारतूस के साथ आमडंडा रामनगर से गिरफ्तार किया गया।अभियुक्त रोहित पाण्डे की निशानदेही पर अभियुक्त दीपक मेहरा को भी घटना मे प्रयुक्त मोटर साइकिल के साथ पंपापुरी तिराहे से गिरफ्तार करने के साथ ही मुकदमा उपरोक्त मे धारा 3/25 आर्म्स एक्ट व 212 भादवि की बढोत्तरी की गयी।

यह भी पढ़ें -  सीडीएस रावत के निधन पर कई देशों ने दी श्रद्धांजलि, हमने दोस्त खो दिया -बांग्लादेश


इस दौरान पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार सैनी, वरिष्ठ उप निरीक्षक श्री अनीश अहमद, उप निरीक्षक तारा सिंह राणा, हेड कॉन्स्टेबल हेमन्त सिंह एवं कांस्टेबल विजेंद्र सिंह सम्मिलित रहें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999