देहरादून में पुलिस की बदमाश के साथ मुठभेड़, फायरिंग के बाद किया अरेस्ट, अवैध हथियार बरामद

खबर शेयर करें -

 

dehradun-operation-prahar-police-arrest

एक बार फिर देहरादून पुलिस की सख्ती के आगे अपराधियों ने घुटने टेक दिए है। ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत देर रात सघन चेकिंग के दौरान दून पुलिस की शातिर बदमाश के साथ मुठभेड़ हुई। पुलिस मुठभेड़ में शातिर बदमाश घायल हो गया।

दरअसल चैकिंग के दौरान शातिर बदमाश पुलिस को देखकर मौके से फरार हो रहा था। पीछा करने पर आरोपी पुलिस टीम पर फायरिंग करने लगा। ऐसे में पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश घायल हो गया। घटनास्थल से देशी तमंचा व कारतूस बरामद किया गया। साथ ही कार को भी सीज किया गया।

यह भी पढ़ें -  कांग्रेस विधायक ने उठाया पलायन का मुद्दा, बोले आज पूर्व मुख्यमंत्रियों के देहरादून में हैं मकान
ccrime news

ऑपरेशन प्रहार के तहत देहरादून में पुलिस की कार्रवाई

दरअसल ऑपरेशन प्रहार के तहत देहरादून में चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के दौरान 16 अप्रैल की देर रात पुलिस को एक संदिग्ध सफेद रंग की SWIFT कार के पीली कोठी, हर्रावाला मे घूमने की सूचना मिली। SWIFT चालक पुलिस को देखकर पीली कोठी से हाईवे की ओर भागने लगा।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड: शोषण- ब्लैकमेलिंग केस में फरार आरोपी के घर पर चलेगा बुलडोजर

देहरादून में पुलिस की बदमाश के साथ मुठभेड़

पुलिस चौकी हर्रावाला के पास बैरियर पर चैकिंग के दौरान पुलिस टीम द्वारा कार को रोकने का प्रयास किया गया। लेकिन आरोपी चालक रूकने के बजाय तेज स्पीड से सड़क पर स्लाईडिंग बैरियर को टक्कर मारकर वहां से हरिद्वार की ओर भागने लगा। पुलिस टीम ने भी उसका पीछा किया।

ccrime news

फायरिंग के बाद आरोपी को किया अरेस्ट

कुआंवाला के पास आरोपी की कार हाईवे किनारे लगे बोर्ड से टकरा गई, जिसके बाद वह जंगल की ओर भागने लगा। इसी दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर जानलेवा फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की, जिसमें आरोपी घायल हो गया। पुलिस को एक देशी तमन्चा 315 बोर और 2 खोखा कारतूस व एक जिन्दा बीवीकारतूस बरामद हुए। आरोपी की पहचान क्रान्तानाथ निवासी हरिद्वार के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें -  सरयू नदी में कपड़े धोते वक्त अचानक बढ़ा पानी,बहने से महिला की मौत,ग्रामीणों ने लगाए लापरवाही के आरोप

अवैध हथियार बरामद

  • 1 देशी तमन्चा 315 बोर,
  • 2 खोखा कारतूस व 01 जिन्दा कारतूस
  • घटना मे प्रयुक्त वाहन मारूति SWIFT कार सं0- UK08TA-9193
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999