सरयू नदी में कपड़े धोते वक्त अचानक बढ़ा पानी,बहने से महिला की मौत,ग्रामीणों ने लगाए लापरवाही के आरोप

खबर शेयर करें -

सरयू नदी में कपड़े धोते वक्त अचानक बढ़ा पानी,बहने से महिला की मौत,ग्रामीणों ने लगाए लापरवाही के आरोप


बागेश्वर: सरयू नदी में बहने से एक महिला की मौत हुई है बताया जा रहा है कि घटना के समय महिला सरयू नदी में कपड़ा धो रही थी इस दौरान अचानक नदी का जलस्तर बढ़ गया जिस महिला बह गई. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और अग्निशमन की टीम ने महिला के शव को बरामद किया है. परिजन और स्थानीय लोगों ने उत्तर भारत हाइड्रोपावर पर लापरवाही का आरोप लगाया है.उन्होंने कहा कि कंपनी ने बगैर साइरन बजाए बांध का पानी सरयू पर छोड़ दिया इससे घटना हुई.उन्होंने मृतक परिवार को एक करोड़ का मुआवजा देने की मांग की है.

यह भी पढ़ें -  अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय में योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित

बताया जा रहा है कि कपकोट थाना क्षेत्र अंतर्गत तिमलाबगड़ निवासी 35 वर्षीय विमला मर्तोलिया पत्नी आनंद मर्तोलिया गुरुवार को सरयू नदी में कपड़े धोने गई थी. उस समय सरयू नदी का जल स्तर काफी कम था.अचानक सरयू नदी का जल स्तर बढ़ गया. जिससे महिला सरयू नदी में बह गई. स्थानियो लोगों व फायर विभाग व पुलिस भी मौके पर पहुंच चीडाबगड़ के पास से महिला को निकाला गया. उसे अस्पताल ले जाया गया जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची शव कब्जे में लेकर पंचनामा भरा। पोस्टमार्टम के लिए शव जिला मुख्यालय भेजा है. बताया जा रहा कि मृतक महिला के दो छोटे-छोटे बच्चे है परिजन तथा स्थानीय लोगों ने उत्तर भारत हाइड्रोपावर पर लापरवाही का आरोप लगाया लगाते हुए जमकर हंगामा भी खड़ा किया.पूर्व जिला पंचायत सदस्य हरीश ऐठानी ने कहा कि कंपनी ने बगैर साइरन बताए बांध का पानी छोड़ दिया जिससे महिला की मौत हुई है. उन्होंने कंपनी के अधिकारियों पर हत्या का मुकादमा दर्ज करने तथा पीड़ित परिवार को एक करोड़ का मुआवाज देने की मांग की है.

यह भी पढ़ें -  यू-ट्यूबर सौरभ जोशी को भाऊ गैंग की धमकी, जी-वैगन पर फायरिंग की दी चेतावनी


कंपनी ने प्रबंधक कमल जोशी ने बताया कि पानी छोड़ने से पहले दोनों प्लांटों में साइरन बजाया था उसके बाद पानी छोड़ा गया.
कंपनी की किसी तरह की लापरवाही नहीं है.
परिजन और कंपनी के बीच मुआवजे को लेकर जिला प्रशासन के साथ कार्रवाई चल रही है.

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999