उत्तराखंड: स्टेशन पर दो शव मिलने से सनसनी, जाच में जुटी पुलिस

खबर शेयर करें -


खटीमा। ऊधम सिंह नगर के खटीमा रेलवे स्टेशन के पास वार्ड नंबर-6 में शनिवार देर रात दो लोगों के शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल को सुरक्षित कर जांच शुरू कर दी। दोनों व्यक्ति मौके पर अचेत अवस्था में पड़े मिले थे।

मामले की सूचना पर बाजार चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक जीवन चुफाल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों को देखा तो उनकी हालत गंभीर थी। बाद में दोनों की मौत की पुष्टि हुई।

यह भी पढ़ें -  सीबीएसई हाईस्कूल में पूर्व मंत्री दुर्गापाल की पोती ने किया क्षेत्र का नाम रोशन……….. लालकुआं की इस बेटी ने भी किया कमाल………….

पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान राजेंद्र सिंह सामंत और 47 वर्षीय विनोद सिंह के रूप में हुई है। राजेंद्र सिंह खटीमा में वेस्ट व्यू होटल के सामने रहते थे और परचून की दुकान चलाते थे। वहीं विनोद सिंह मूल रूप से ग्राम नगला तहर, थाना डिलारी, जनपद मुरादाबाद के रहने वाले बताए गए हैं।

दोनों की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में होने के कारण पुलिस ने घटनास्थल को सुरक्षित कर दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए जनपदीय फील्ड यूनिट और एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और कई जरूरी साक्ष्य जुटाए।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी- सर्राफा कारोबारी से टॉफ़ी के बहाने छेड़छाड़ का आरोप

पुलिस आसपास के लोगों और स्थानीय निवासियों से पूछताछ कर रही है। इसके अलावा दोनों मृतकों से जुड़े लोगों और घटनास्थल से संबंधित अन्य पहलुओं की भी जानकारी जुटाई जा रही है।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, दोनों की मौत की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें -  Bank Holiday Alert: जून में 13 दिन बंद रहेंगे बैंक, महीने के अंत में होगा 'लॉन्ग वीकेंड'

दो लोगों की एक साथ संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। हालांकि पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999