तड़ीपार स्मैक तस्कर पप्पू हड्डी को पुलिस ने फिर दबोचा

खबर शेयर करें -

पुलिस ने जिलाबदर होने के बाद भी घर में ठहरे अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसे न्यायालय में पेश किया है। मुखानी थाना पुलिस के अनुसार पृथ्वीराज थापा उर्फ पप्पू हड्डी पुत्र महेन्द्र सिंह निवासी सद्भावना बिहार पीलीकोठी जिलाबदर अभियुक्त है। इसके बाद भी वह घर में ही ठहरा हुआ था। मुखबिर की सूचना पर उसे दबोच लिया गया।

पूछताछ में उसने बताया कि वह सितम्बर 2021 से जिलाबदर है और रूद्रपुर में रह रहा था। कुछ दिन पूर्व ही वह घर आया था। पुलिस ने उसे कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया है।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी – कालाढूंगी के हरीश बने रातों रात करोड़पति


संक्षिप्त विवरण
अभियुक्त पृथ्वीराज सिंह उर्फ पप्पू हड्डी पुत्र महेंद्र सिंह निवासी सद्भावना कॉलोनी पीली कोठी मुखानी जिला नैनीताल उम्र 40 वर्ष को दिनांक 26-8- 2021 को जिलाधिकारी नैनीताल महोदय के आदेश से छह माह की अवधि के लिए धारा 3(3) गुंडा अधिनियम के तहत गुंडा घोषित कर जिला बदर किया गया था जिसे थाना मुखानी ने तत्काल आदेशानुसार जिलाधिकारी नैनीताल महोदय के अभियुक्त को जिला बदर किया गया था किंतु अभियुक्त उपरोक्त द्वारा पुलिस थाना मुखानी पुलिस टीम द्वारा लगातार जिला बदर किए गए अभियुक्तों की निगरानी की जा रही थी। उपरोक्त अभियुक्त द्वारा जिलाधिकारी महोदय द्वारा जारी आदेश की अवहेलना कर अपने घर पर मौजूद मिला जिसे उक्त आदेश की अवहेलना किए जाने पर अभियुक्त उपरोक्त को उसके घर से गिरफ्तार किया गया अभियुक्त के विरुद्ध थाना मुखानी में 4/2022 धारा 3/10 गुंडा अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

यह भी पढ़ें -  जमकर बरसे मेघ, लोगों को मिली गर्मी से राहत, मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए जारी किया अलर्ट


पुलिस टीम
1- उप निरीक्षक संजय कुमार
2- कॉन्स्टेबल नरेंद्र राणा
3- कॉन्स्टेबल नरेंद्र ढोकती

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999