निहंगों से ज्यादा पुलिस कन्फ्यूज!, प्रेमनगर में कर रहे थे इंतजार… सिख निकल गए दूसरे रास्ते

खबर शेयर करें -

 

nihang-sikhs-enter-dehradun-police-administration-security-lapse

पंजाब, हिमाचल के रास्ते कुछ निहंगों ने बीते दिन, 25 जून को उत्तराखंड कूच किया। राज्य में आने वाले निहंग सिखों को शायद देहरादून के रास्तों में कंफ्यूजन थी। लेकिन यहां तो निहंगों से ज्यादा पुलिस कन्फ्यूज दिखाई दी। विकासनगर की तरफ से निहंग आ रहे थे लेकिन वो किसी और रास्ते निकल गए और पुलिस बस इंतजार करती रह गई।

खबर थी कि निहंग बैरियर तोड़कर प्रेमनगर आ रहे हैं। ऐसे में पुलिस ने प्रेमनगर को छावनी में तब्दील कर दिया। लेकिन विकासनगर से प्रेमनगर जाने के कई रास्ते हैं। ऐसे में निहंग सिख दूसरे रास्ते निकल गए और पुलिस देखती रह गई।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी में हुए गोलीकांड का पुलिस ने किया खुलासा,इस वजह से हनी के मारी गोली,पढ़े खबर
dehradun

मनगर में कर रहे थे इंतजार…सिख निकल गए दूसरे रास्ते

दरअसल बीती रात कुछ निहंगों ने पुलिस को चकमा दिया और देहरादून की तरफ बढ़ गए। पुलिस को जानकारी मिली कि निहंग प्रेमनगर की तरफ आ रहे हैं। पूरे जिले की फोर्स प्रेगनगर में तैनात कर दी गई। बैरिकेडिंग लगा दिए गए। अधिकारियों के साथ चेकिंग की गई। लेकिन कुछ इक्का दुक्का लोग ही वहां आए।

यह भी पढ़ें -  अल्मोड़ा में दर्दनाक हादसा: स्कूटी सवार दंपति को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, पत्नी की मौत

निहंगों के कुछ लोगों को पुलिस ने झाझरा तक ट्रैक किया। वहीं यहीं जानकारी थी कि झाझरा तक निहंग आए हैं। पुलिस और प्रशासन की टीम जो प्रेमनगर में खड़ी थी सुस्त पड़ गई। निहंग कहा गए किसी को नहीं पता।

निहंगों को ढूंढती रह गई पुलिस

नया गांव तक पुलिस द्वारा बैरियर लगाए गए थे। लेकिन वहां भी कोई निहंग नहीं आया। पुलिस को देर रात तक ये पता नहीं चला कि निहंग कहां गए। पुलिस निहंगों को मुख्य मार्गों पर ढूंढती रह गई और अनजान निहंग पुलिस को उन्हीं के जाने रास्तों पर चकमा देकर चले गए।

यह भी पढ़ें -  लालकुआँ में नशे के संगठित कारोबार पर उबाल: कोतवाली घेरकर सात दिन का अल्टीमेटम।
dehradun

स्थानीय लोगों की थमी रहीं सांसें

आपको बता दें कि प्रेमनगर में जब इस बात की सूचना मिली तो करीब दो घंटों तक हालात बेहद तानावपूर्ण रहे। भारी संख्या में पुलिस की तैनाती से स्थानीय लोगों में दहश्त का माहौल था।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999