हरिद्वार जमीन घोटाले में IAS के घर पहुंची विजिलेंस, कई ठिकानों पर रेड

खबर शेयर करें -

 

haridwar land scam ias-officer-raid-nagar-nigam-land-scam-vigilance-probe

हरिद्वार के चर्चित जमीन घोटाले को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। अब इस घोटाले को लेकर विजिलेंस टीम एक्शन में आ गई है। विजिलेंस की टीम ने कार्रवाई तेज करते हुए जिन लोगों के नाम FIR में शामिल हैं, उनके ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी है।

हरिद्वार जमीन घोटाले में विजिलेंस की कई ठिकानों पर रेड

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, विजिलेंस टीम दस्तावेजों और साक्ष्यों की तलाश में अलग-अलग ठिकानों पर पहुंची है। CO हर्षवार्धिनी सुमन की जांच के बाद इस पूरे प्रकरण में कार्रवाई ने रफ्तार पकड़ी है। बताया जा रहा है कि उनकी जांच रिपोर्ट में कई अहम तथ्य सामने आए थे। इस प्रकरण में कुछ लोगों पर विभागीय कार्रवाई हुई है। जबकि कुछ के खिलाफ FIR दर्ज की गई है।

यह भी पढ़ें -  आधी रात को अचानक वरुणावत पर्वत से गिरने लगे बोल्डर,जान बचाने के लिए घरों को छोड़ बाहर आए लोग

IAS के घर पहुंची टीम

IAS वरुण चौधरी के दिल्ली स्थित आवास पर भी विजिलेंस टीम सर्च के लिए पहुंची है। विजिलेंस मुख्यालय इस पूरी कार्रवाई की सीधी मॉनिटरिंग कर रहा है। सर्च कार्रवाई में जमीन से जुड़े दस्तावेज, फाइलें और अन्य अहम साक्ष्य खंगाले जा रहे हैं।मालूम हो कि हरिद्वार के इस जमीन घोटाले को लेकर लंबे समय से सवाल उठ रहे थे।

यह भी पढ़ें -  Virat Kohli Century: विराट कोहली ने जड़ा शतक, 491 दिनों के बाद सेंचुरी का सूखा किया खत्म

आने वाले दिनों में होंगे बड़े खुलासे!

विजिलेंस की सक्रियता से साफ संकेत है कि जांच अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच रही है। आने वाले दिनों में इस मामले में और बड़े खुलासे सामने आ सकते हैं। अब सबकी नजर इस बात पर है कि सर्च कार्रवाई में विजिलेंस के हाथ क्या-क्या अहम तथ्य लगते हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  देहरादून में आंदोलनरत उपनल महिला कर्मी की ब्रेन हेमरेज से दर्दनाक मौत, उपनल महासंघ ने सरकार पर लगाया लापरवाही का आरोप
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999