आधी रात को अचानक वरुणावत पर्वत से गिरने लगे बोल्डर,जान बचाने के लिए घरों को छोड़ बाहर आए लोग

खबर शेयर करें -


प्रदेशभर में बारिश के कारण हाहाकार मचा हुआ है। खासकर प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में बारिश के कारण गाड़-गधेरे उफान पर हैं। नदियां अपना रौद्र रूप दिखा रही हैं। लगातार भूस्खलन की खबरें सामने आ रही हैं। मंगलवार देर रात उत्तराकाशी में उस वक्त हड़कंप मच गया जब वरूणावत पर्वत से बोल्डर गिरने लगे। गोफियारा क्षेत्र में गधेरे के उफान पर आने के कारण सड़क किनारे खड़े कई वाहन मलबे में दब गए।


मिली जानकारी के मुताबिक भटवाड़ी रोड के साथ मस्जिद मोहल्ले के ऊपर ये बोल्डर गिर रहे हैं। बोल्डर गिरने के कारण डरे हुए लोग अपने घरों को छोड़कर जल निगम रोड पर आ गए। कई घंटों तक लोगों ने यहां पर बोल्डर गिरने का सिलसिला बंद होने का इंतजार किया।

यह भी पढ़ें -  रतन टाटा का निधन, 86 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, देश भर में शोक की लहर


आपको बता दें कि साल 2003 में भी यहां पर भूस्खलन हुआ था। बीती रात हुई घटना ने लोगों को वही मंजर याद दिला दी। बता दें कि तब भूस्खलन के कारण भटवाड़ी रोड के कई बहुमंजिला भवन जमीदोंज हो गए थे। अब 21 साल बाद एक बार फिर वरूणावत पर्वत से बोल्डर गिरने के कारण लोगों में डर का माहौल है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  नैनीताल -जनपद में संचार सुविधाएं/मोबाइल कनेक्टिविटी सुदृढ़ कराये जाने हेतु जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देश पर जिला टेलीकॉम कमेटी की बैठक सोमवार को अपर जिला अधिकारी (वित्त एवं राजस्व) शैलेंद्र नेगी की अध्यक्षता में संपन्न
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999