लालकुआं की मस्जिद में लगा “आई लव मोहम्मद” का पोस्टर -हिंदूवादी संगठन की आपत्ति के बाद कोतवाली पुलिस ने की कार्रवाई

खबर शेयर करें -


लालकुआं। नगर की रोशन मस्जिद में लगाए गए “आई लव मोहम्मद” पोस्टर को लेकर बुधवार को नगर में हलचल मच गई। विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने इस पोस्टर पर आपत्ति जताते हुए स्थानीय कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मस्जिद से पोस्टर हटवा दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बुधवार की शाम विश्व हिंदू परिषद के वरिष्ठ पदाधिकारी सुभाष नागर और मनोज गुप्ता के नेतृत्व में कार्यकर्ता कोतवाली पहुंचे और आरोप लगाया कि मस्जिद में लगाए गए पोस्टर से नगर की शांति व्यवस्था प्रभावित हो सकती है। साथ ही आशंका जताई गई कि इससे संबंधित लोग जुलूस आदि निकालकर साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ सकते हैं।

शिकायत मिलने पर वरिष्ठ उप निरीक्षक दीपक बिष्ट के नेतृत्व में पुलिस टीम ने लाइन पार स्थित रोशन मस्जिद पहुंचकर मौलाना से बातचीत की और वहां लगाया गया “आई लव मोहम्मद” का पोस्टर हटवा दिया।

यह भी पढ़ें -  सामने आई रतन टाटा की वसीयत, हुआ खुलासा, जानें क्या होगा स्टार्टअप्स का फ्यूचर?


वरिष्ठ उप निरीक्षक दीपक बिष्ट ने बताया कि मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पोस्टर हटवाया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है, और किसी को भी हालात बिगाड़ने की इजाजत नहीं दी जाएगी।

ADVERTISEMENTS
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999