शक्ति नहर में समाई कार , एक को सुरक्षित बचाया दूसरे की तलाश जारी

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के विकास नगर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत एक कार शक्ति नहर में समा गई। कार में 2 लोग सवार थे सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर एक व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकाल लिया जबकि दूसरा व्यक्ति लापता है जिसकी तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन जारी है।

प्राप्त घटनाक्रम के मुताबिक आज दिनाँक 05 नवंबर 2022 कोतवाली विकासनगर द्वारा SDRF को सूचित किया गया कि भीमावाला के करीब एक कार अनियंत्रित होकर शक्ति नहर में गिर गयी है।

यह भी पढ़ें -  शादी से पहले चल रही थी कॉकटेल पार्टी,चोरों ने उठाया फायदा बाथरूम में लगी टूटी और इतने लाख रुपए लेकर हुए फरार

उक्त सूचना मिलते ही पोस्ट डाकपत्थर से हेड कांस्टेबल सुरेश तोमर के हमराह रेस्क्यू टीम मय राफ्ट व अन्य रेस्क्यू उपकरणों के घटनास्थल के लिए रवाना हुई।


एसडीआरएफ, पुलिस प्रशासन और अग्निशमन टीम द्वारा कार को नहर से बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। कार सवार दो युवकों में से एक युवक जसविंदर सैनी को बाहर निकालने के बाद दूसरे युवक राशिद को निकालने के लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। दोनों युवक हरियाणा के यमुना नगर निवासी थे व नाव घाट स्थित निर्माणाधीन यमुना पुल खारा कंस्ट्रक्शन कंपनी में कार्यरत थे।

यह भी पढ़ें -  हलद्वानी में 179 स्वास्थ्य कर्मियों को लगा कोरोना का टीका

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999