स्टोन क्रशर मशीन की चपेट में आकर श्रमिक की दर्दनाक मौत , मुआवजे की मांग को लेकर प्रदर्शन

खबर शेयर करें -

यहां बिंदुखत्ता के इंदिरानगर द्वितीय निवासी 49 वर्षीय श्रमिक की गोरापड़ाव स्थित उत्तराखंड स्टोन क्रशर की मशीन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गयी। घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है वहीं गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार यहां इंदिरानगर द्वितीय निवासी 49 वर्षीय रमेश सिंह देवली जोकि गोरापड़ाव स्थित उत्तराखंड स्टोन क्रेशर में कार्यरत थे, शनिवार की दोपहर को लगभग 12:30 बजे स्टोन क्रेशर में काम करते समय अचानक इनका हाथ स्टोन क्रशर की मशीन में आ गया, जिन्हें गंभीर अवस्था में उपचार के लिए हल्द्वानी चिकित्सालय ले गए जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
जैसे ही रमेश सिंह देवली के परिजनों को घटना की खबर मिली तो परिवार में कोहराम मच गया। उनके पुत्र योगेश देवली, गोविंद देवली तथा पत्नी का रो रो कर बुरा हाल हो गया।

यह भी पढ़ें -  बढ़ती महंगाई को लेकर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

वह अपने पीछे 2 पुत्र, एक पुत्री सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके दो बेटे और एक बेटी और अभी किसी का भी विवाह नहीं हुआ है, उनके जेष्ठ पुत्र रमेश देवली का आगामी फरवरी माह में विवाह होना था, जिसकी वह अभी से तैयारी में लगे हुए थे, कि आज दोपहर यह दर्दनाक हादसा हो गया।

यह भी पढ़ें -  सिलक्यारा पहुंचा हैदराबाद से प्लाज्मा कटर, इंतजार कर रहे परिजनों का टूटने लगा सब्र का बांध


वही बेस अस्पताल में मौत होने के बाद उनका पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम किया गया। जिसके बाद परिवार जन एवं ग्रामीण मृतक के शव को लेकर उत्तराखंड स्टोन क्रशर में देर शाम पहुंच गए, जिन्होंने क्रेशर के मुख्य द्वार पर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया जो कि देर रात तक जारी था।


मौके पर पहुंचे हल्द्वानी कोतवाल व पुलिस अधिकारी आक्रोशित ग्रामीणों को समझाने में जुटे हुए थे, परंतु वह बिना मुआवजे के शव को उठाने के लिए तैयार नहीं हो रहे थे।

यह भी पढ़ें -  बेटी के साथ कोर्ट आए पिता को समधी- दामाद ने गेट पर ही पीटा, रस्सी से गला घोंटने का प्रयास

इस दौरान उनकी स्टोन क्रशर के निदेशक विजय सिसोदिया सहित अन्य पाटनरों से वार्ता चल रही थी, प्रदर्शनकारियों में पुष्कर दानू, शिवराज सिंह बिष्ट, कमल दानू, संजय देवली, अशोक बिष्ट, विनोद दानू, सुशील यादव, देव सिंह देवली, किशन बिष्ट, बसंत धामी, रणजीत मेहता सहित भारी संख्या में ग्रामीण शामिल थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999