रिजल्ट से पहले ही भविष्यवाणी!, PM Modi बोले,- ‘अब सीधा शपथ ग्रहण में आऊंगा…’

खबर शेयर करें -

 

pm-modi-barrackpore-rally-bjp-win-bengal

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने पश्चिम बंगाल को लेकर भविष्यवाणी कर दी है। रिजल्ट से पहले ही बैरकपुर में सोमवार, 27 अप्रैल को पीएम मोदी ने विजय संकल्प सभा की। अपनी इस अंतिम चुनावी जनसभा में पीएम काफी आत्मविश्वास से भरे दिखाई दिए। उन्होंने ये ऐलान किया कि चुनावी नतीजे आने के बाद राज्य में बीजेपी की ही सरकार बनेगी।

ऐसे में रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि अब वो चार मई को बीजेपी के शपथग्रहण समारोह में ही बंगाल वापस आएंगे। उन्होंने कहा कि उनका परिवार देश की जनता है। अपना घर छोड़ने के बाद वो अब तक लोगों के साथ ही रहे हैं।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 91.10 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

‘अब सीधा शपथ ग्रहण में आऊंगा…’- PM Modi

बैरकपुर में विशाल रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, “पूरे पश्चिम बंगाल के लोग सुरक्षा, अवसर और ईमानदार शासन चाहते हैं, जिसे टीएमसी देने में पूरी तरह विफल रही है।”

प्रधानमंत्री ने कहा, “पूरे बंगाल में जो जनसैलाब और उत्साह दिख रहा है, उससे स्पष्ट है कि दीदी की विदाई का समय आ गया है। इस चुनाव में यह मेरी आखिरी जनसभा है और अब मैं 4 मई के बाद भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में आपके बीच आऊंगा।”

यह भी पढ़ें -  STF को बड़ी सफलता , 37 लाख की हेरोइन के साथ नशे का सौदागर गिरफ्तार

रैली के दौरान भावुक हुए PM Modi

भाषण के दौरान प्रधानमंत्री थोड़े भावुक नजर आए। पीएम ने कहा, “मैं रात में समय निकालकर आपकी भावनाओं को पढ़ता हूं। मेरे लिए देश की 140 करोड़ जनता ही मेरा परिवार है और उनके बीच रहकर मुझे जो सुकून मिलता है, वह कहीं और नहीं मिलता।”

बैरकपुर सीट पर सबकी नजर

बताते चलें कि बैरकपुर विधानसभा सीट हॉट सीटों में से एक है। इस सीट से भाजपा के कौस्तव बागची, तृणमूल कांग्रेस के मौजूदा विधायक राज (राजू) चक्रवर्ती और सीपीआई(एम) के सुमन रंजन बंद्योपाध्याय के बीच कड़ा मुकाबला है। इस सीट पर 29 अप्रैल को दूसरे चरण के मतदान होंगे। तो वहीं 4 मई को नतीजे आएंगे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  सोच समझ कर दें चेक: लालकुआं के व्यापारी को 6 माह की सजा, 1.93 लाख रुपये का जुर्माना, चेक हुआ था बाउंस
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999