उम्रदराज और अनफिट होमगार्ड हटाने की तैयारी,जल्द होगी भर्ती

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के युवाओं के लिए अच्छी खबर है। होमगार्ड के कमांडेंट जनरल आईजी केवल खुराना ने बताया कि राज्य में जल्द ही 9 सौ होमगार्ड की भर्ती की जाएगी। कमांडेंट जनरल-होमगार्ड्स आईजी केवल खुराना ने बताया कि उत्तराखंड में होमगार्ड के साढ़े छह हजार पद हैं, जिनमें से 56 सौ पद भरे हुए हैं और इनमें 239 ही महिलाएं हैं, जबकि इनकी संख्या ज्यादा होनी चाहिए।

इसके लिए केंद्रीय होमगार्ड निदेशालय को महिलाओं के दस प्रतिशत पद करने का प्रस्ताव भेजा गया था। इस पर उन्होंने सहमति जता दी है। अब जल्द ही खाली पड़े नौ सौ पदों पर भर्ती की जाएगी, जिसमें से चार सौ 11 पद महिलाओं के लिए आरक्षित होंगे। ताकि, उनकी संख्या दस प्रतिशत के हिसाब से 650 हो जाए। इसके अलावा बाकी बचे पदों पर पुरुषों की भर्ती होगी।

यह भी पढ़ें -  मोटाहल्दू-यहां जब तक रेट ,नहीं तब तक गेट नहीं के लगे नारे

उम्रदराज और अनफिट होमगार्ड हटाने की तैयारी
कमांडेंट जनरल केवल खुराना के अनुसार, केंद्र सरकार ने महिला होमगार्ड की संख्या धीरे-धीरे करके 33 प्रतिशत यानी 2,145 तक करने की भी मंजूरी दी है। लेकिन, यह कुल स्वीकृत पदों के यानी साढ़े छह हजार के अंदर ही होनी चाहिए। यानी नौ सौ पदों पर भर्ती के बाद इस महकमे में महिलाओं की संख्या 650 हो जाएगी। जबकि, 2145 महिला होमगार्ड के लिए 1495 पद भविष्य में खाली करने होंगे। इसकी तैयारी शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी, अधिकारियों-कर्मचारियों के मोबाइल स्विच ऑफ करने पर रोक,ये रहे नंबर

कमांडेंट होमगार्ड जनरल ने कहा कि, नौ सौ पदों पर भर्ती की जाएगी। इसका प्रस्ताव शासन को भेजा जा रहा है। महिलाओं को दस प्रतिशत कोटा दिया जाएगा। उम्रदराज पुरुष होमगार्ड को बाहर किए जाएंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999