देहरादून । उत्तराखंड में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण की रोकथाम हेतु प्रदेश में सरकारी ऑफिस में सावधानी बरतने के संबंध में बचाव के लिए कार्रवाई और सावधानी का अनिवार्य रूप से अनुपालन करने के आदेश जारी हुए हैं ।
मुख्य सचिव ओम प्रकाश ने यह आदेश जारी किया है। जिसमें कहा गया है कि उत्तराखंड में तेजी से कोरोना वायरस संक्रमण बढ़ रहा है। ऐसे में सरकारी कार्यालय में सावधानी बरतने की बेहद आवश्यकता है । इसके लिए शासन ने कार्यालय को साफ सुथरा रखने हेतु कीटाणु नाशक रसायन का प्रयोग प्रवेश द्वार दरवाजों फर्श खुला क्षेत्र सीढ़ियां रेलिंग गलियारों कुर्सियों समेत सभी जगहों पर हफ्ते में कम से कम दो बार अनिवार्य रूप से स्प्रे करने के निर्देश दिए हैं।
ADVERTISEMENTS


