सजा देने के बहाने प्रिंसिपल छूता था प्राइवेट पार्ट! छात्रों के आरोपों पर भड़के अभिभावक

खबर शेयर करें -

the principal used to touch students  private parts under the pretext of punishi

उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने अभिभावकों और समाज को झकझोर कर रख दिया है। खूंटा खेड़ा गांव स्थित सेंट फ्रांसीसी स्कूल के प्रधानाचार्य जोसेफ पर नाबालिग छात्रों के साथ कथित रूप से अभद्र व्यवहार करने का गंभीर…

रामपुर: उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने अभिभावकों और समाज को झकझोर कर रख दिया है। खूंटा खेड़ा गांव स्थित सेंट फ्रांसीसी स्कूल के प्रधानाचार्य जोसेफ पर नाबालिग छात्रों के साथ कथित रूप से अभद्र व्यवहार करने का गंभीर आरोप लगा है। आरोप है कि प्रधानाचार्य 8 से 10 वर्ष की आयु के बच्चों को सजा देने के बहाने उनके प्राइवेट को छूता था। बच्चों द्वारा यह बात घर पर बताने के बाद परिजन स्कूल पहुंचे और मामले की शिकायत की।

यह भी पढ़ें -  अंकिता भंडारी हत्याकांड: CBI जांच की मांग तेज, पहाड़ स्वाभिमान सेना ने किया सरकार के खिलाफ प्रदर्शन   

पिटाई का वीडियो वायरल 
इसी दौरान कुछ अभिभावक आक्रोशित हो गए और प्रधानाचार्य के साथ हाथापाई की घटना भी सामने आई। घटना का वीडियो किसी ने रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। परिजनों की ओर से थाना भोट में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी प्रधानाचार्य को हिरासत में ले लिया है।मामले की जांच में जुटी पुलिस 
रामपुर के अपर पुलिस अधीक्षक अनुराग सिंह ने बताया कि स्कूल के प्रधानाध्यापक पर बच्चों के साथ आपत्तिजनक कृत्य करने के आरोप लगे हैं। शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर उन्हें अभिरक्षा में लिया गया है और आगे की जांच जारी है

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  हजारों खनन व्यवसाईयों, वाहन स्वामियों और गौला मजदूरों ने लालकुआं में जुलूस निकाल किया प्रदर्शन, तीन सूत्रीय मांगों का सौंपा ज्ञापन ।देखे video
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999