देहरादून में सुबह सड़कों पर उतरे PWD सचिव और DM, लापरवाही पर दी सख्त चेतावनी

खबर शेयर करें -

मुख्यमंत्री धामी के सख्त निर्देशों के बाद राजधानी में प्रशासन अब एक्शन मोड में नजर आ रहा है। गुरुवार सुबह 7 बजे ही PWD सचिव पंकज पांडेय और जिलाधिकारी सवीन बंसल सड़कों पर उतर आए और सड़क मरम्मत कार्यों का जमीनी निरीक्षण किया।

सुबह 7 बजे देहरादून की सड़कों पर उतरे PWD सचिव और DM
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कई इलाकों का दौरा किया, जहां सड़क मरम्मत और रोड कटिंग के कार्य चल रहे हैं। मौके पर कई जगहों पर टूटी-फूटी सड़कें और अधूरे काम देखने को मिले, जिससे आम लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।

यह भी पढ़ें -  दिनभर भारी विरोध के बाद रात में सदन में रजाई कंबल लेकर बैठ गए विधायक

अफसरों ने लगाई संबंधित एजेंसियों को लगाई फटकार
PWD सचिव और DM ने मौके पर ही संबंधित एजेंसियों को कड़ी फटकार लगाई। अफसरों ने निर्देश दिए कि तय समय सीमा के भीतर सभी कार्य पूरे किए जाएं, अन्यथा सख्त कार्रवाई के लिए तैयार रहें। अधिकारियों ने स्पष्ट कर दिया कि अब किसी भी तरह की लापरवाही या देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सचिव ने गुणवत्ता के साथ काम पूरा करहने के निर्देश दिए

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  स्कूल बस हादसे पर SSP ने लिया सख्त संज्ञान, चालक पर मुकदमा दर्ज, कल से चलेगा विशेष चेकिंग अभियान
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999