देहरादून में राहुल गांधी ने नन्ही बच्ची से की मुलाकात, चॉकलेट देकर पूछा ये सवाल

खबर शेयर करें -

 

rahul-gandhi-meets-little-girl-in-dehradun-video

राहुल गांधी देहरादून पहुंच गए है। इस दौरान लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष का एक प्यारा सा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम से पहले राहुल गांधी की मुलाकात एक छोटी बच्ची से हुई। जहां दोनों की बीच हुई बातचीत ने लोगों का ध्यान खींच लिया। सोशल मीडिया पर राहुल और बच्ची की इस मुलाकात का वीडियो लोगों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। 

देहरादून में राहुल गांधी ने नन्ही बच्ची से की मुलाकात

दरअसल देहरादून में Rahul Gandhi की एक बच्ची ने मुलाकात हुई। वीडियो में देखा जा सकता है कि राहुला गांधी पहले उसे चॉकलेट और टॉफी देते है। जिसके बाद वो बच्ची से पूछते है कि “क्या बनना चाहती हो?” जिस पर बच्ची ने जवाब दिया, “पायलट बनना चाहती हूं” फिर राहुल ने पूछा, “कभी जहाज में गई हो?” बच्ची मना करती है। जिसके बाद वो उसका नाम पूछकर वहां से निकल जाते है।

यह भी पढ़ें -  सीएस ने दिए निर्देश, टिहरी शहर के ऐतिहासिक महत्व को दोबारा किया जाए स्थापित

छात्रों की गूंज कार्यक्रम

सोशल मीडिया पर इस वीडियो को काफी प्यार मिल रहा है। बताते चलें कि राहुल गांधी आज देहरादून दौरे पर है। शाम 7:30 बजे बन्नू स्कूल में उनका छात्रों की गूंज संवाद कार्यक्रम है। जिसमें वो युवाओं के साथ सीधा संवाद करते नजर आएंगे।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999