Raid 2 OTT Release: अब आपके घर छापा मारने आ रहे हैं अजय देवगन, ‘रेड 2’ OTT पर इस दिन देगी दस्तक

खबर शेयर करें -
AJAY DEVGN raid-2-ott-release WHEN AND WHERE TO WATCH

अजय देवगन(Ajay Devgn) की हाल ही में रिलीज हुई क्राइम-थ्रिलर फिल्म ‘रेड 2’ (Raid 2 )ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन किया है। करीब 60 करोड़ की लागत में बनी इस फिल्म ने महज 35 दिनों में भारत में 169.95 करोड़ रुपए की नेट कमाई कर ली है। जबकि दुनियाभर से इसका ग्रॉस कलेक्शन 232.60 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।

‘रेड’ फ्रेंचाइज़ी में ये सीक्वल लोगों को इतना पसंद आया कि सिनेमाघरों में अभी भी इसे देखने वालों की भीड़ कम नहीं हो रही है। खास बात ये है कि अजय देवगन की ‘इनकम टैक्स ऑफिसर’ वाली पर्सनालिटी को एक बार फिर दर्शकों ने सिर आंखों पर बिठा लिया है। इसी बीच इस फिल्म के ओटीटी रिलीज(Raid 2 OTT Release) को लेकर एक अपडेट सामने आया है।

यह भी पढ़ें -  परिवर्तन यात्रा का उद्देश्य सिर्फ सत्ता परिवर्तन नहीं, उत्तराखण्डवासियों के जीवन में मूलभूत परिवर्तन लाना है: यादव

रेड 2′ OTT पर इस दिन देगी दस्तक Raid 2 OTT Release

अब जब थियेटर में इसका दौर धीरे-धीरे खत्म हो रहा है तो नजरें OTT पर इसकी एंट्री को लेकर टिक गई हैं। सूत्रों की मानें तो ‘रेड 2’ इसी महीने 27 जून से Netflix पर स्ट्रीम हो सकती है। हालांकि फिलहाल इसकी ऑफिशियल घोषणा नहीं हुई है। लेकिन ये भी चर्चा है कि फिल्म को जुलाई के पहले हफ्ते यानी 4 या 5 जुलाई को ओटीटी पर बड़े प्रमोशन के साथ लॉन्च किया जा सकता है। रेड 2’ इस साल की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है। ऐसे में नेटफ्लिक्स इसे एक ग्रैंड डिजिटल रिलीज बनाना चाहता है।

यह भी पढ़ें -  चैंपियन के बेटे की दबंगई: पूर्व मुख्य सचिव के बेटे से की मारपीट, पिस्तौल दिखाकर दी जान से मारने की धमकी-Video

फिल्म का ट्रेलर

https://youtube.com/watch?v=kQF1gl7nLaU%3Ffeature%3Doembed

फिल्म की स्टारकास्ट

राजकुमार गुप्ता के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अजय देवगन के साथ इस बार रितेश देशमुख और वाणी कपूर नजर आए हैं। 2018 में आई ‘रेड’ में जहां सौरभ शुक्ला के घर रेड डली गई थी। वहीं इस बार ‘दादा भाई’ यानी रितेश देशमुख का काला साम्राज्य अजय के निशाने पर है।

यह भी पढ़ें -  यहां छठी मंजिल से कूदकर एमबीबीएस के सेकंड ईयर के छात्र ने की आत्महत्या

फिल्म की कहानी

दिलचस्प यह है कि दादा भाई जनता की नजर में एक ईमानदार नेता है। लेकिन पर्दे के पीछे उसका नेटवर्क इतना ताकतवर है कि सरकार भी हिल जाए। कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब अमय पटनायक इस केस में सस्पेंड हो जाते हैं और फिर भी बिना रुके मिशन को अंजाम तक पहुंचाने की जिद में लगे रहते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999