विशालकाय गड्ढे खोदकर अवैध रूप से खनन कर रहे दो स्थानों पर प्रशासन व खनन विभाग की छापेमारी

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में अवैध खनन के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। सरकार द्वारा लागू की गई समतलीकरण नीति पर रोक लगने के बाद अब प्रशासन और खनन विभाग सख्त हो चला है, इसी के तहत खनन विभाग द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई है, अपर निदेशक खनन भूतत्व एवं खनिकर्म इकाई हल्द्वानी राज्यपाल लेघा द्वारा कालाढूंगी क्षेत्र में दो जगहों पर गड्ढे खोदकर किए गए अवैध खनन पर जुर्माना लगाया गया है,

कार्रवाई में एसडीएम कालाढूंगी रेखा कोहली और तहसीलदार कालाढूंगी समेत अन्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। सेमलचौड़ में गड्ढा खोदकर अवैध रूप से खनन किया गया था जिसमें ₹308 प्रति घन मीटर की दर से 25 लाख का जुर्माना लगाया गया है, तो वही दूसरे गड्ढे में भी अवैध खनन पर 1करोड़ 47 लाख से अधिक का जुर्माना लगाया गया है, राजपाल लेघा ने कहा दोनों गड्ढों में 40432 घनमीटर खनिज अवैध पाए गया जिसमें लिफ्त पोकलैंड और दो डंपर को भी सील किया गया है, जिले में अवैध खनन पर कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  यहां प्रेमिका ने भाई के साथ मिलकर की प्रेमी की हत्या, धर्म की वजह से प्रेमी ने शादी से किया था इनकार
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999