मौसम विभाग ने जारी किया बारिश येलो अलर्ट

खबर शेयर करें -

देहरादून-: उत्तराखंड मौसम विभाग ने मौसम पूर्वानुमान के तहत येलो अलर्ट जारी किया है इस दौरान उत्तरकाशी. चमोली. रुद्रप्रयाग.टिहरी गढ़वाल. देहरादून. पौड़ी गढ़वाल. पिथौरागढ़. बागेश्वर.अल्मोड़ा.चंपावत.नैनीताल. उधमसिंह नगर तथा हरिद्वार जनपदों में कहीं-कहीं भारी वर्षा के अलावा कहीं-कहीं गरज के साथ आकाशीय बिजली गिरने और वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर होने की संभावना मौसम विभाग ने आशंका जताई है मौसम विभाग ने 19 अगस्त तक जारी मौसम पूर्वानुमान के तहत लोगों को संवेदनशील इलाकों में सतर्कता बरतने की भी बात की है मौसम विभाग का कहना है कि कहीं-कहीं भारी वर्षा और वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर होने के चलते नदी नाले उफान पर आ सकते हैं तथा आकाशीय बिजली गिरने से जनहानि भी हो सकती है ऐसी स्थिति में लोगों को बेहद सतर्कता बरतने की जरूरत है पर्वतीय क्षेत्र में भूस्खलन होने से राजमार्ग बाधित भी हो सकते हैं इसलिए राज्य सरकार द्वारा बताए गए दिशा निर्देशों का पालन करने की भी बात मौसम विभाग ने कही है। हालांकि राज्य में अब बरसात में कुछ कमी का दौर देखा गया है लेकिन फिर भी मौसम विभाग किसी भी तरह से कोताही बरतने को तैयार नहीं है।।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  भारतीय जनता पार्टी महानगर कार्यालय महानगर अध्यक्ष श्री सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल जी के नेतृत्व में सभी नव नियुक्त मण्डल अध्यक्षों का भव्य स्वागत किया
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999