राज्य में बारिश का दौर शुरू

खबर शेयर करें -

आज जून महीने की 24 तारीख है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज उत्तराखंड में प्री -मानसून की दस्तक के साथ ही झमाझम बारिश का दौर शुरू हो जाएगा। अधिकांश जनपदों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र अगले दो-तीन दिन में उत्तराखंड राज्य में मानसून की भी घोषणा कर सकता है।
आज का मौसम पूर्वानुमान
मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक आज सोमवार 24 जून को उत्तराखंड के अधिकांश जिलों में झमाझम बारिश हो सकती है। वहीं राजधानी देहरादून सहित पहाड़ से मैदान तक गर्जन के साथ बारिश और अधिकांश समय बादल छाए रहने की संभावना है।
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज पिथौरागढ़, बागेश्वर, नैनीताल, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, चंपावत, देहरादून, टिहरी और पौड़ी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है वहीं उधम सिंह नगर और हरिद्वार सहित मैदानी इलाकों में भी गरज चमक के साथ वर्षा का दौर शुरू होने के आसार हैं।

यह भी पढ़ें -  लालकुआँ में रसोई गैस की भारी किल्लत, गैस एजेंसियां नहीं कर पा रही हैं सिलेंडरों की होम डिलीवरी


मौसम पूर्वानुमान देखकर ही यात्रा पर निकलें
मौसम विज्ञान केंद्र ने चारधाम यात्रा पर आने वाले तीर्थयात्रियों से अपील की है कि मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार ही यात्रा के लिए निकले। जो लोग यात्रा मार्ग पर हैं वह सतर्कता बरतें।
मौसम विभाग के अनुसार 27, 28 और 30 जून को प्रदेश अधिकांश जिलों में भारी से भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। इस दौरान पहाड़ों पर कहीं-कहीं हल्के और भारी भूस्खलन की संभावना भी है। जिससे रास्ते भी प्रभावित हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें -  पुलिस के हत्थे चढ़ा चरस तस्कर: पुलिस ने डेढ़ किलो से अधिक चरस के साथ तस्कर किया गिरफ्तार


मानसून की स्थिति
आईएमडी ने बताया कि मानसून के सक्रिय होते ही पूर्वी शाखा का उत्तरी छोर बिहार के भागलपुर से होते हुए रक्सौल तक पहुंच गया है। इससे आगामी दो से तीन दिनों में बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में आगे बढने के लिए परिस्थितिययां अनुकूल हो गई है। इसके चलते उत्तराखंड और पूर्वी यूपी में अगले दो-तीन दिन के बाद भीषण बारिश होने के आसार हैं।
अगले दो से तीन दिनों में मानसून गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, ओडिशा, गंगा के तटीय पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल के बचे हुए हिस्सों, झारखंड के कुछ हिस्सों, बिहार के कुछ अन्य हिस्सों और पूर्वी उत्तर प्रदेश के हिस्सों में आगे बढ़ेगा। मौसम विभाग ने यह भी संभावना जताई है कि 27 जून से यह उत्तराखंड , उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में जोर पकड़ेगा।

यह भी पढ़ें -  नगर निगम दून में होर्डिंग व यूनिपोल के टेंडरों में अनियमितता का मामला, हाईकोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब


मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज राजधानी देहरादून सहित मैदानी इलाकों में अधिकतम तापमान 35 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है वहीं रविवार को हुई बारिश से देहरादून के अधिकतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। राजधानी में रविवार को अधिकतम तापमान 34.8 और न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पंतनगर का अधिकतम तापमान 37.6 और न्यूनतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस रहा। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 23.8 और न्यूनतम तापमान 16.4 डिग्री सेल्सियस रहा। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 27.5 और न्यूनतम तापमान 19.3 डिग्री सेल्सियस रहा।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999