इवेंट मैनेजर पर महिला से दुष्कर्म के आरोप में मुकदमा दर्ज

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। उत्तराखंड की प्रसिद्ध लोकगायिका के पति और इवेंट मैनेजर रितेश जोशी पर महिला ने दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगाया है।

मुखानी क्षेत्र की 40 वर्षीय पीड़िता के अनुसार रितेश ने उसे शादी का भरोसा दिलाकर आवास विकास स्थित किराये के कमरे में बुलाया और जबरन शारीरिक संबंध बनाए।बाद में उसने शादी करने से इनकार कर दिया और महिला से बातचीत भी पूरी तरह बंद कर दी। उसने इस मामले की शिकायत पुलिस से भी की थी, लेकिन कार्रवाई न होने पर कोर्ट का सहारा लिया। अदालत के आदेश पर शनिवार देर रात पुलिस ने रितेश जोशी के खिलाफ दुष्कर्म की धारा में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाल राजेश यादव ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि मामले की गहन जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड के इस मंदिर को जा रहे श्रद्धालुओं पर मस्जिद की तरफ से हुआ पथराव,मामला दर्ज, देखे रिपोर्ट

फिलहाल पुलिस ने पीड़िता के बयान दर्ज कर जांच की प्रक्रिया तेज कर दी है। अदालत के आदेश पर दर्ज मुकदमे ने इस पूरे प्रकरण को नए मोड़ पर ला दिया है।

ADVERTISEMENTS
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999