हल्द्वानी के कपड़े के शोरूम में लगी भीषण, भारी नुकसान,देखे video

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी शहर की ठंडी सड़क पर स्थित एक कपड़े के शोरूम में भीषण आग लग गई.आग लगते आसपास के क्षेत्र में हड़कंभ मच गया. स्थानीय लोगों ने आग लगने की सूचना पुलिस और दमकल विभाग को दी जहां मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ी ने आग पर काबू पाया है. बताया जा रहा है कि शहर के ठंडी सड़क पर लेडीज कपड़े का शोरूम है. रविवार को शोरूम से धुआं निकलता देख आसपास के दुकानदारों में हड़कंप पहुंच गया.बताया जा रहा है कि दुकान के ऊपरी तल पर गोल्ड लोन का बैंक भी था. फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया.

Video link- https://youtube.com/shorts/pbE7FUglQQo?si=YHKF5mY7lWk3h4y4

यह भी पढ़ें -  धार्मिक सरकार की 3 वर्ष पूरे होने के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का किया जा रहा आयोजन


जानकारी के अनुसार, हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है लेकिन शोरूम को भारी नुकसान पहुंचा है.आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है. बताया जा रहा कि आग के चलते लाखों रुपए का नुकसान हुआ है. स्थानीय पुलिस और फायर विभाग द्वारा जांच की जा रही है. अग्निशमन विभाग के अनुसार प्रथम दृश्या शॉर्ट सर्किट हो सकता है. पूरे मामले की जांच की जा रही है।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग की लपटें और धुआं देख आसपास के दुकानदारों और लोगों ने तुरंत आपातकालीन सेवाओं को सूचना दी जिससे समय रहते राहत कार्य शुरू हो सका.प्रशासन ने नुकसान का आंकलन करने और आग के कारणों की जांच के आदेश दे दिए हैं.

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  उत्तराखण्ड में बड़ा हादसाः हेमकुंड साहिब से लौट रहे बाइक सवार युवकों को ट्रक ने मारी टक्कर! मौके पर ही हुई दर्दनाक मौत
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999