राखी बंधवाकर जा रहे युवक की कार पेड़ से टकराई, मौत

खबर शेयर करें -

जसपुर। रक्षाबंधन की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गई। जब अपनी बहन से राखी बंधवाकर शाम को नगर आए युवक की लौटते समय कार हादसे में मौत हो गई। थाना रेहड़ जिला बिजनौर यूपी के ग्राम इमरतपुर निवासी अमन (20) पुत्र मुकेश चौहान बृहस्पतिवार को अपनी बहन से राखी बंधवा कर किसी काम से जसपुर आ गया।

लौटते हुए अफजलगढ़ रोड पर मारिया स्कूल के पास एक अन्य वाहन से बचने के प्रयास में उसकी कार रोड किनारे पेड़ से टकराकर खड्ड में गिर गई। दुर्घटना में घटनास्थल पर अमन की मौत हो गई। राहगीरों ने पुलिस को सूचना देकर शव को बाहर निकाला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर, अमन की मौत की खबर पहुंचने पर परिवार में कोहराम मच गया। भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य खड़क सिंह चौहान ने बताया कि अमन उनके गांव का होनहार युवक था। वह अपने परिवार में इकलौता पुत्र था। वह ग्रेजुएशन कर रहा था। उसकी एक छोटी बहन है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री से की स्व0 रामप्रसाद बहुगुणा स्मृति पुरस्कार चयन समिति की बैठक बुलवाने की मांग
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999