दिल्ली सीबीआई अफसर बन कर घर में घुसे बदमाश, रिवॉल्वर की नोंक पर बनाई महिला की अश्लील वीडियो, लूट

खबर शेयर करें -

दिल्ली सीबीआई अफसर बता कर घर में घुसे बदमाशों ने रिवाल्वर की नोंक कर महिला से मारपीट कर अश्लील वीडियो बना ली। इसके बाद बदमाश घर से लाखों की नगदी व अन्य सामान लूटकर फरार हो गए। जाते-जाते बदमाश परिवारजनों को गाड़ी में बैठा कर शहर में घुमाते रहे फिर कालीडाट के पास छोड़ कर फरार हो गए। पीड़ित ने पुलिस में तहरीर देते हुए यह आरोप लगाए है। जिसके बाद पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीन अज्ञात व्यक्तियों पर मुकदमा दर्ज करते हुए जाँच में जुट गई है।

पीड़ित अमित कुमार देवबंद निवासी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई की वह 29 अगस्त को अपने साथी मुकुल त्यागी और उसकी महिला दोस्त के साथ सहस्त्रधारा रोड स्थित अपने फ्लैट में थे।सुबह के समय फ्लैट पर तीन अज्ञात व्यक्ति आये।तीनों ने खुद को दिल्ली का सीबीआई अफसर बताया और घर में घुस गए।घर में घुसने के बाद उन्होंने मारपीट शुरू कर दी।उनके साथी मुकुल त्यागी और उसकी महिला दोस्त की अश्लील वीडियो भी बनाई।आरोप है कि इसके बाद आरोपियों ने उनकी कनपटी पर रिवॉल्वर रख कर कमरे में रखे चार लाख रूपये,लैपटॉप और मोबाइल कब्जे में लेने के बाद अमित और मुकुल को उठा कर परेड ग्राउंड के निकट स्थित उनके ऑफिस ले गए।वहां तोड़फोड़ की मारपीट की। पीड़ित का आरोप है कि वह बार बार तीस लाख की फिरौती मांग रहे थे। इसी दौरान अमित इनके चंगुल से छूट कर भाग निकला।उसके बाद यह लोग मुकुल त्यागी को कार में इधर उधर घुमाते रहे और अंत में डाटकाली के पास गाड़ी सहित मुकुल को छोड़ कर फरार हो गए।थाना रायपुर प्रभारी कुंदन राम ने बताया है कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर तीनों अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  रामपुर से सोमेश्वर के लिए जा रहे कार चालक को आया मिर्गी का दौरा, डिवाइडर को तोड़ हवा में लटकीं कार।
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999