रामनगर- सांप के डसने से महिला की मौत

खबर शेयर करें -

रामनगर के ग्राम मालधन क्षेत्र में एक महिला को जहरीले सांप ने डंस लिया। अस्पताल ले जाते वक्त महिला ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। मृतका का पति होमगार्ड है और उसके दो बच्चे हैं। 

बीते सोमवार की सुबह मालधन नंबर दो निवासी उम्र 40 रजनी देवी पत्नी महानंद दांत माजने के लिए घर के स्लीप पर रखे ब्रुस को उठा रही थी। परिजनों के अनुसार स्लीप पर पहले से ही एक सांप बैठा हुआ था। सांप ने महिला के हाथ पर डंस दिया।

यह भी पढ़ें -  जंगल की आग की चपेट में आने से एक श्रमिक की मौत, दो महिलाओं समेत तीन श्रमिक गंभीर रूप से झुलसे

महिला ने परिजनों को माामले की जानकारी दी तो उनके होश उड़ गए। डंसने के बाद सांप भी स्लीप से नीचे उतर कर खेत पर चला गया। हालत बिड़ने पर परिजन अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन महिला ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। ग्राम प्रधान रजनी ने बताया कि मृतका का पति होमगार्ड की नौकरी करता है। उसके दो बच्चे हैं

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999