रामनगर – बाघ के हमले में युवक की मौत, इलाके में दहशत।

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड—  रामनगर – बाघ के हमले में युवक की मौत, इलाके में दहशत का महौल हैं

एक हफ्ते में तीसरी घटना–

नैनीताल जिले के रामनगर में रविवार शाम बाघ के हमले में एक युवक की मौत हो गई, जिससे पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। घटना कोटा रेंज के भलोन गांव की है, जहां सिंचाई विभाग के कार्य में लगे मजदूर को बाघ ने हमला कर मौत के घाट उतार दिया।

यह भी पढ़ें -  पिथौरागढ़ को मिली नई उड़ान: PM की मौजूदगी में नैनी सैनी हवाई अड्डे के अधिग्रहण का ऐतिहासिक समझौता

मृतक की पहचान 30 वर्षीय अभिमन्यु कुमार, निवासी ग्राम जोकटिया, जिला बेतिया (बिहार) के रूप में हुई है। बताया गया कि अभिमन्यु **पूर्व प्रधान मनमोहन पाठक की गौशाला के पास पाइपलाइन बिछाने का काम कर रहा था। रविवार शाम करीब 7 बजे जंगल से निकले बाघ ने अचानक उस पर हमला किया और उसे घसीटते हुए जंगल की ओर ले गया।

सूचना मिलते ही रामनगर वन प्रभाग की टीम मौके पर पहुंची। डीएफओ ध्रुव मर्तोलिया के नेतृत्व में पैदल दलों और ड्रोन की मदद से सर्च ऑपरेशन चलाया गया। कुछ देर बाद जंगल के भीतर से युवक का क्षत-विक्षत शव बरामद किया गया।

यह भी पढ़ें -  अब Supreme Court में भी आरक्षण नीति लागू, SC-ST वर्ग कर पाएंगे नौकरी

घटना के बाद वन विभाग ने इलाके में पिंजरा लगाने और बाघ को ट्रेंकुलाइज करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। डीएफओ ने बताया कि बाघ की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है। हालात को देखते हुए उच्चाधिकारियों से शूटआउट की अनुमति भी मांगी गई है।

गौरतलब है कि एक सप्ताह के भीतर यह बाघ के हमले की तीसरी घटना है। इससे पहले क्यारी गांव और सांवल्दे क्षेत्र में भी हमले हो चुके हैं, जिनमें एक महिला की जान गई थी। लगातार हो रही घटनाओं से ग्रामीणों और बाहरी मजदूरों में दहशत का माहौल है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  पत्रकार पंकज मिश्रा मौत मामला: जर्नलिस्ट अमित सहगल और उनका सहयोगी अरेस्ट, जल्द होगा बड़ा खुलासा
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999