तेज रफ्तार कार ने महिला को मारी टक्कर, दर्दनाक मौत

खबर शेयर करें -

उधम सिंह नगर में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। किच्छा में एक तेज रफ्तार कार ने महिला को टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौत हो गई।

तेज रफ्तार कार ने महिला को मारी टक्कर
किच्छा हाईवे पर तेज रफ्तार कार ने पैदल जा रही महिला को टक्कर मार दी। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला को इलाज के लिए एसटीएच हल्द्वानी ले जाया जा रहा था लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी – ग्राफिकएरा ने टॉपर्स कंचन जोशी और आयुषी भट्ट का किया सम्मान

दवा लेकर पति के साथ वापस लौट रही थी रामकली
मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार को वार्ड 10 राजा काॅलोनी ट्रांजिट कैंप निवासी उमराय लाल अपनी पत्नी रामकली (57) के साथ पुराना अस्पातल में दवाई लेने के लिए आए थे। दवा लेकर दोनों पैदल घर के लिए जा रहे थे। इसी दौरान कुष्ठ आश्रम के पास तेज रफ्तार कार ने रामकली को टक्कर मार दी।

यह भी पढ़ें -  haldwani-कांग्रेस विधायक ने की भविष्यवाणी, बोले 100 दिन भी नहीं चलेगी NDA सरकार

पुलिस मामले की जांच में जुटी
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर व का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। तेज रफ्तार कार के बारे में अब तक कुछ पता नहीं चल पाया है।

Advertisement