पंत इंटर कालेज के प्रधानाचार्य पर दर्ज हुआ रेप का मुकदमा

खबर शेयर करें -


काशीपुर : कोर्ट के आदेश के बाद पं. गो.ब.पंत इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य पर रेप सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

पं. गो.ब.पंत इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अजय शंकर कौशिक पर कॉलेज की एक महिला कर्मचारी ने छेड़छाड़ सहित अश्लील हरकतें करने के आरोप लगाये हैं। पुलिस ने कोर्ट के आदेश के बाद प्रधानाचार्य पर रेप सहित अन्य कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

इंटर कॉलजे की एक महिला कर्मचारी ने अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में प्रार्थना पत्र दाखिल कर बताया कि वह पंडित गोविन्द बल्लभ पन्त इण्टर कॉलेज में कार्य करती है। उसके विद्यालय में प्रधानाचार्य के रूप में पूर्व में तैनात रहे अजय शंकर कौशिक अक्सर उसके साथ अश्लील व्यवहार करते थे और उससे कहते थे कि एक रात मुझे खुश कर दो, मैं तुम्हें बाबू बना दूंगा। महिला का आरोप है कि कुछ दिन पूर्व इनके द्वारा विद्यालय के पश्चात उसके साथ बलात्कार करने का प्रयास भी किया।

यह भी पढ़ें -  उमड़ा आस्था का सैलाब , श्रद्धालुओं की संख्या पहुंची 18 लाख के पार

महिला ने आरोप लगाया कि अजय शंकर कौशिक उसे धमकाता था कि तुम्हारा वेतन रोक दूंगा, और इसी कारण इसने प्रार्थिनी का वेतन रोक भी दिया था और कहा कि मुझे खुश नहीं करोगी, तो वेतन नहीं मिलेगा। महिला ने बताया कि दसने यह बात लोगों में इसलिये नहीं बताई कि लोग तरह तरह की बातें करेंगे और समाज में बदनामी होगी। परन्तु जब इन्हें पद से हटाया गया तो उसके बाद भी यह वर्तमान में उसे धमकी देते हुये कह रहे है कि अगर तुमने छेडछाड़ वाली बात व बलात्कार करने का प्रयास करने वाली बात किसी को बताई तो मैं तुम्हें जिन्दा नहीं छोडूंगा, मेरे बड़े बड़े राजनीतिक लोगों से सम्बन्ध है ।

यह भी पढ़ें -  यमकेश्वर में बादल फटा ,तीन गांवों में तबाही कई घर जमींदोज ,महिला की मौत

महिला का आरोप है कि अजय शंकर कौशिक पिछले कई वर्षों से उसके साथ इसी प्रकार की अश्लीलता करते चले आ रहे है, और इसी प्रकार उसका शोषण करते चले आ रहे है। महिला का आरोप है कि विद्यालय में पढ़ने वाली तीन नाबालिग छात्राओं के साथ भी कौशिक ने अश्लीलता की है, जिनके परिवारजन समाज के कारण खुलकर सामने नहीं आ पा रहे हैं।

महिला ने बताया कि उसने इसकी शिकायत पहले कोतवाली काशीपुर में की लेकिन उसकी शिकायत दर्ज नहीं की गई। उसने एसएसपी के पास भी शिकायत की लेकिन आज तक उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।

यह भी पढ़ें -  नैनीताल भवाली मार्ग में मालवा हटाने  पोकलैंड मशीन से शुरू किया कार्य-जिलाधिकारी।

कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने पं. गो.ब.पंत इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य अजय शंकर कौशिक के खिलाफ धारा 354/376/506/511 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

आपको बता दें कि अजय शंकर कौशिक पं. गो.ब.पंत इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य हैं या पूर्व प्रधानाचार्य इस पर संशय बना हुआ है। क्योंकि शिक्षा विभाग समिति द्वारा उन्हें सस्पेंड करने के आदेश को निरस्त कर उन्हें बहाल कर चुका है लेकिन कौशिक अभी तक कॉलेज में प्कारधानाचार्य का पदभार ग्रहण नहीं कर पाये हैं।

ADVERTISEMENTS
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999